फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डेरे के नाम चर्चा घर पर लगी सील के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात

डेरे के नाम चर्चा घर पर लगी सील के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात

Mon, 28 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
डेरे के नाम चर्चा घर पर लगी सील के बाद सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात
फोटो-33
विज्ञापन


डेरे के नाम चर्चा घर पर लगी सील के बाद पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
सनौली रोड गांव कुराड़ के नामचर्चा घर को सील करने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी है। रविवार को डेरे के नाम चर्चा घर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अनिल कौशिक, थाना सनौली प्रभारी नरेंद्र कुमार ने सुरक्षा का जायजा लिया और तैनात पुलिस बल को कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश दिए।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आसपास के गांवों का भी लगातार दौरा कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। डेरे के नाम चर्चा घर के पास छह पुलिस कर्मचारियों व एक पीसीआर तैनात की गई है। विदित है कि शनिवार को दोपहर बाद डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे, एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी नरेश अहलावत ने सनौली रोड गांव कुराड़ के पास स्थित डेरे के नाम चर्चा घर का जायजा लेते हुए सील करने के निर्देश दिए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कई गांवों के सरपंचों की मौजूदगी में डेरे के नाम चर्चा घर पर रखे सामान की रिपोर्ट तैयार कर उसे कमरे में रखवाया और नामचर्चा घर को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed