{"_id":"597f7c7f4f1c1b970d8b46f0","slug":"31501527167-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार सावन जोत लेने गया था व्यापारी परिवार, चोरों ने नकदी व सामान किया चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार सावन जोत लेने गया था व्यापारी परिवार, चोरों ने नकदी व सामान किया चोरी
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोत लेने हरिद्वार गया परिवार, घर से नकदी-सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जगन्नाथ विहार निवासी कंबल व्यापारी परिवार समेत सावन जोत लेने हरिद्वार गया था। पीछे से चोर सूना मकान देख लाखों रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जगन्नाथ विहार कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह कंबल का व्यापार करता है। हनुमान मंदिर के पास उसकी दुकान है। वह 29 जुलाई को परिवार समेत हरिद्वार से सावन जोत लाने गया था। 30 जुलाई को पड़ोसियों ने उसके पास फोन किया और बताया कि घर के मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा हुआ है। वह सूचना मिलते ही घर पहुंचा तो देखा कि मुख्य गेट और अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी खुली हुई है। मकान मालिक ने बताया कि चोर अलमारी में रखे एक लाख 75 हजार रुपये, दो एलईडी टीवी, सोने की दो चेन व दो कड़े चोरी कर ले गए। कंबल व्यापारी का कहना है कि चोरों ने उसे करीब दो लाख 60 हजार रुपये का नुकसान किया है।
जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ो पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।