{"_id":"5af1f17e4f1c1b6e098b8bc6","slug":"21525805438-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में 11 को होना था पेश, उससे पहले ही आरोपी ने घर के 4 सदस्यों पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में 11 को होना था पेश, उससे पहले ही आरोपी ने घर के 4 सदस्यों पर हमला कर किया घायल
Updated Wed, 09 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डेढ़ साल से चल रहे झगड़े के मामले में कोर्ट में पेशी होने से पहले ही आरोपियों ने एक व्यक्ति को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही उसके परिवार के तीन अन्यों को भी पीटकर घायल कर दिया। परिवार के चारो परिजन फिलहाल सामान्य अस्पताल में भर्ती है। इसराना पुलिस ने मामले में पीड़ित परिजनों की ब्यान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गांव लौहारी निवासी रघुबीर सिंह ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उनके पड़ोस में रहने साहिल पुत्र कर्णसिंह के साथ बच्चों के खेल खेल में आपसी लड़ाई हो गई थी। जिससे के चलते आरोपी ने पहले भी पीड़ित रघुबीर सिंह के परिजनों को पीट कर घायल किया था। जिसका केस कोर्ट में चल रहा है। इसी केस के लिए आगामी 11 मई को कोर्ट में फैसला आना था। लेकिन इससे पहले ही आरोपी ने रघुबीर सिंह के 4 परिजनों को डंडे से पीट कर घायल कर दिया। जिसमें उनकी बहन मायादेवी, चंद्र देवी, भांजा बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल है। 30 अप्रैल को आरोपी साहिल उनके घर कुराना निवासी अपने दो जीजा कुलदीप, प्रदीप व एक दोस्त शोभित के साथ गाड़ी में दोपहर 2 बजे आए और गेट पर रघुबीर सिंह के बारे में पूछने लगे। रघुबीर की बहन मायादेवी ने गेट खोला और कहा कि रघुबीर अंदर सो रहा है। उसकी आंख में दिक्कत है, जिस कारण वो बाहर नहीं आ सकता है। इतना कहते ही चारों अंदर घुस गए और बेड पर लेटे रघुबीर सिंह को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बीच बचाव में आई बहन मायादेवी और पत्नी चंद्रो और भांजा बिजेंद्र को भी डंडे से पीट कर घायल कर दिया। चारों को उनके पड़ोसी सामान्य अस्पताल में लकर आए, जहां डाक्टरों ने भांजे बिजेंद्र को खानपुर रेफर कर दिया।