फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   रेड लाइट देख रूकी स्कूटी सवार श्रमिक महिला, जाम का फायदा उठा नकाबपोश युवक स्कूटी के आगे से रुपयों से पर्स उठाकर हुआ फरार

रेड लाइट देख रूकी स्कूटी सवार श्रमिक महिला, जाम का फायदा उठा नकाबपोश युवक स्कूटी के आगे से रुपयों से पर्स उठाकर हुआ फरार

Sun, 31 Mar 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
रेड लाइट देख रूकी स्कूटी सवार श्रमिक महिला, जाम का फायदा उठा नकाबपोश युवक स्कूटी के आगे से रुपयों से पर्स उठाकर हुआ फरार
रेड लाइट देख रूकी स्कूटी सवार महिला, जाम का फायदा उठा नकाबपोश युवक स्कूटी से पर्स उठाकर हुआ फरार
विज्ञापन

पानीपत। तहसील कैंप मोड़ पर रेड लाइट देख कर फैक्टरी की महिला अकाउंटेंट ने स्कूटी रोकी तो एक नकाबपोश युवक ने स्कूटी की टोकरी में रखा उसका पर्स उठा कर फरार हो गया। चंद सेकेंड में महिला का ध्यान उसका पर्स हाथ में लेकर दौड़ते नकाबपोश युवक को देखकर उसने शोर मचाया। लेकिन नकाबपोश युवक चकमा दे फरार हो गया। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नूरवाला निवासी पूजा ने तहसील कैंप चौकी पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 25 स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में अकाउंटेंट है। शुक्रवार सुबह वह स्कूटी पर सवार होकर फैक्टरी जा रही थी। मोबाइल फोन और 10 हजार की नकदी से भरा उसका पर्स स्कूटी की सीट के पास बनी टोकरी में रखा था। तहसील कैंप मोड पर रेड लाइट देख उसने स्कूटी रोक ली। वह होमगार्ड की ओर देख रही थी कि इसी दौरान चेक की शर्ट पहले एक नकाबपोश युवक ने उसका पर्स चुरा लिया था। वहीं महिला के शोर मचाने पर एक बाइक सवार ने नकाबपोश युवक का पीछा भी किया लेकिन वह वापस नहीं लौटा। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed