फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला पड़ोसी दोषी करार

मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला पड़ोसी दोषी करार

Fri, 07 Sep 2018 01:02 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला पड़ोसी दोषी करार
बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी दोषी करार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। समालखा में मई 2016 में घर के बाहर खेलने गई सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को वीरवार को कोर्ट में एडीजे शशि बाला चौहान ने आरोपित को दोषी करार दिया।

समालखा के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने 23 मई 2016 को समालखा थाने में शिकायत दी थी। इसमें बताया कि 18 मई 2016 की दोपहर को उसकी सात साल की बच्ची अपने दादा के साथ खेलने घर से बाहर की ओर गई थी। उसी दौरान रास्ते में आरोपी पड़ोसी संजय पुत्र श्रीचंद बाडी वहां आया व बच्ची को वहां से उठा कर उसके कमरे में ले गया। देर शाम तक भी बच्ची के घर पर आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। उसे तलाशते हुए आरोपित के घर के बाहर महिला पहुंची। वहां उसने उसकी बच्ची की रोने की आवाज सुनी। आवाज सुन कर मां अंदर गई। उसने देखा कि आरोपी ने बच्ची के हाथ व गर्दन पर दांतों से काटा। साथ ही उसका मुंह व गला दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। संजय मौके पर बच्ची की मां को देखकर भाग गया। इसके बाद महिला मामले की शिकायत लेकर आरोपित के घर गई। जहां संजय ने महिला व उसके परिवार वालों को जाने से मारने की धमकी दी थी। समालखा पुलिस ने 506, 511 आईपीसी व 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसे वीरवार को कोर्ट में एडीजे शशि बाला चौहान ने दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed