फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दहेज में बाइक व पैसे नहीं मिले तो विवाहिता को जहर देकर मार डाला, पति, सास व ससुर पर केस दर्ज

दहेज में बाइक व पैसे नहीं मिले तो विवाहिता को जहर देकर मार डाला, पति, सास व ससुर पर केस दर्ज

Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक व पैसे नहीं मिले तो विवाहिता को जहर देकर मार डाला, पति, सास व ससुर पर केस दर्ज
दहेज में बाइक व पैसे नहीं मिले तो विवाहिता को जहर देकर मार डाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव छाजू गढ़ी में विवाहिता को दहेज में बाइक और पैसे न मिलने पर जहर देकर मौत के घाट उतार दिया गया। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नरेश निवासी मुरथल ने बताया कि उसने 2015 में अपनी बेटी कोमल (21) की शादी छाजु गढ़ी गांव के नवीन पुत्र रणधीर के साथ की थी। शादी के बाद से नवीन व उसका परिवार कोमल को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। कई बार कोमल को बाइक व पैसे की मांग के चलते मारा-पीटा गया। जबकि उन्होंने शादी के वक्त हैसियत से अधिक दहेज दिया था। कोमल अकसर फोन पर अपनी आपबीती बताती थी। सोमवार को उसके पास नवीन का फोन आया था। नवीन ने बताया कि कोमल ने जहर खा लिया। वह सूचना मिलने के बाद सीधा सिवाह गांव के पास स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उन्हें शक है कि नवीन उसके पिता रणधीर व उसकी मां रामरती ने कोमल की जहर देकर हत्या की है। समालखा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed