{"_id":"5ac121b54f1c1bc0618b4f75","slug":"201522606517-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन, लैपटॉप व नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन, लैपटॉप व नकदी चोरी
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
दुकान से मोबाइल फोन, लैपटॉप व नकदी चोरी
पानीपत। चोरों ने राज नगर में मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल फोन, लैपटॉप व नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकानदार ने इसकी शिकायत आठ मरला पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मोहित पुत्र धर्मपाल बंसल निवासी राज नगर ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी राज नगर में ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार रात को वह दुकान बंद कर अपने घर गया था। शनिवार सुबह आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान से 8 मोबाइल फोन एक लैपटॉप व 16 हजार रुपए नकद चोरी थे। चोर उसका लगभग 60 हजार का माल चुरा ले गए। चोरी की घटना के बाद राज नगर में चोरों का खौफ बना हुआ है।