फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -थाना चांदनी बाग पुलिस ने पति समेत कई पर किया मुकदमा दर्ज

-थाना चांदनी बाग पुलिस ने पति समेत कई पर किया मुकदमा दर्ज

Wed, 07 Jun 2017 10:32 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
-थाना चांदनी बाग पुलिस ने पति समेत कई पर किया मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। विकास नगर निवासी विवाहिता के साथ करनाल के निसिंग के गांव बासा निवासी ससुराल पक्ष के लोग जानवरों जैसा व्यवहार करते थे। बेटी के जन्म के बाद उसे ताने मारते थे। मायके पक्ष से बात कराते समय उसकी गर्दन पर चाकू रख देते थे। विवाहिता और उसके परिजन उनकी मांग पूरी करते-करते परेशान हो गए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने अब पति और अन्य आरोपियों पर दहेज प्रताड़ना के साथ ही गैर कानूनी रूप से कस्टडी में रखने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

अनु निवासी विकास नगर ने थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि पांच मार्च 2016 को उसकी शादी बासा करनाल निवासी सन्नी के साथ हुई थी। उसके पिता ने शादी में अपनी हैसियत से अधिक धन दिया था। लेकिन, पति सन्नी, ससुर रणधीर, सास रानी, ननद सोनिया और ननदोई कुलदीप गांव बासा निसिंग करनाल ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने बाइक और नकद पैसों की मांग की। इसके कुछ दिनों बाद वे जेवरात और महंगे कपड़ों की मांग करने लगे। उनके माता-पिता ने पहले तो दस हजार रुपये और कुछ कीमती सामान दिया। इसके बाद भी आरोपियों ने 2016 में उसे घर से बाहर निकाल दिया। पंचायत में उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। उसके पिता ने निसिंग थाना में शिकायत दी। इसके बाद पंचायत में फैसला हो गया। उसने तीन दिसंबर 2016 को लड़की को अपने मायका में ही जन्म दिया। लड़की पैदा होने के बाद आरोपियों ने ताने मारने शुरू कर दिए। वे उस पर दस हजार रुपये नकद लाने का दबाव बनाने लगे। इसको लेकर बासा गांव में फिर पंचायत हुई। इसमें आरोपी अपनी गलती स्वीकार करते हुए उसे ले गए। उन्होंने लड़की का वैवाहिक जीवन बसाने के लिए 20 हजार रुपये दे दिए। ससुरालियों ने उसको फिर से तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि वे उसके मायका पक्ष से मोबाइल पर बात कराते समय उसकी गर्दन पर चाकू रख देते थे। उसका भाई ललित दस मार्च को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसने उसका हालचाल जानने की बात कही तो आरोपियों ने उसे पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed