{"_id":"593800e74f1c1b20078b458c","slug":"201496842471-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
पिता के दोस्त ने घर ले जाकर की दुराचार की कोशिश
पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत हुडा सेक्टर-18 में पिता के दोस्त ने एक किशोरी के साथ दुराचार की कोशिश की। इस दौरान किशोरी का मोबाइल भी छीन लिया। आरोपी ने किशोरी को नौकरी दिलवाने की भी बात कही थी। थाना शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जिले के एक गांव निवासी एक किशोरी ने थाना शह पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि सेक्टर-18 निवासी अमरजीत उसके पिता का दोस्त था। वह पांच जून को बस स्टैंड के नजदीक खड़ी थी। अमरजीत उसको न चाहते हुए भी अपने सेक्टर-18 स्थित घर पर ले गया। यहां पर उसने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकाने लगा। उसने अपने पिता को मोबाइल पर सूचना देनी चाही तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। उसने घर से बाहर निकलकर किसी बाहरी व्यक्ति का फोन लेकर अपने परिजनों को सूचना दी। इस पर माता-पिता मौके पर पहुंच गए। थाना शहर पुलिस ने पीड़िता के उसके बयानों के आधार पर अमरजीत निवासी सेक्टर-18 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।