फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -दो बदमाशों ने गुरुनानकपुरा में दिया वारदात को अंजाम

-दो बदमाशों ने गुरुनानकपुरा में दिया वारदात को अंजाम

Sun, 10 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
-दो बदमाशों ने गुरुनानकपुरा में दिया वारदात को अंजाम
अलमारी की चाबी लगाने आए थे, लाखों के गहने उड़ा ले गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गुरुनानकपुरा कच्चा कैंप में अलमारी को चाबी लगाने आए दो बदमाश अलमारी से लाखों की कीमत के सोने के गहने चोरी कर ले गए। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इसमें चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गुरुनानकपुरा कच्चा कैंप निवासी रजत ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि आठ दिसंबर को दोहपर को गली में दो युवक चाबी लगवाने की आवाज लगाकर घूम रहे थे। उसने उन दोनों को अपनी अलमारी की चाबी लगवाने के लिए बुलाया। वे दोनों अलमारी को चाबी लगाने लगे। उन्होंने सामान्य से काफी समय चाबी लगाने में लगा दिया। वह भी इस दौरान अपने काम में व्यस्त हो गया। वे दोनों चाबी लगाते-लगाते उसको चकमा देकर फरार हो गए। वे दोनों उसकी अलमारी से सोना से बना गले का हार, सोने की अंगूठी, सोने की एक चेन व एक मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर रजत के बयान दर्ज किए। रजत ने बताया कि वह सामने आने पर दोनों आरोपियों को पहचान सकता है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने रजत की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed