फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दोस्त की शादी समारोंह में भाग लेकर आ रहे युवक की बाईक नौहरा फाटक के करीब खम्बे से टकराई

दोस्त की शादी समारोंह में भाग लेकर आ रहे युवक की बाईक नौहरा फाटक के करीब खम्बे से टकराई

Sat, 09 Mar 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की शादी समारोंह में भाग लेकर आ रहे युवक की बाईक नौहरा फाटक के करीब खम्बे से टकराई
दोस्त की शादी से आ रहे युवक की बाइक खंबे से टकराई, मौत,
विज्ञापन

थर्मल। गांव नौहरा से शादी समारोह में भाग लेकर वापिस आ रहे अंकुश (22) निवासी गांव गोली की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार अंकुश पुत्र सत्यवान पानीपत रिफाइनरी में ड्राइवरी करता था। वह नौहरा निवासी दोस्त विकास की शादी में आया हुआ था। देर रात वह 10 बजे के करीब गांव नौहरा से अपने घर जाने के लिए निकला। नौहरा फाटक से ब्रेकर पर उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पास रेलवे के लोहे के खंबे से बाइक टकराकर वह गिर गया। खुखराना स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डाक्टरों ने सिर से अत्यधिक खून बहने के कारण मौत होने की बात कही।

शादी समारोह में बंद हुआ संगीत
मृतक के चचेरे भाई सुखबीर ने बताया कि मई माह में अंकुश की शादी होने वाली थी। वहीं उनके घर में 10 मार्च को भी एक शादी है। जैसे ही रात को अंकुश की मौत की खबर मिली उस समय महिला संगीत चल रहा था। खबर मिलते ही शादी की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed