फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कार में आई महिला चैन स्नेचर ने कथा सुनकर लौट रही महिला के गले से तोड़ी ढाई तोले की चैन

कार में आई महिला चैन स्नेचर ने कथा सुनकर लौट रही महिला के गले से तोड़ी ढाई तोले की चैन

Sat, 31 Mar 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
कार में आई महिला चैन स्नेचर ने कथा सुनकर लौट रही महिला के गले से तोड़ी ढाई तोले की चैन
कार में आई महिला ने महिला के गले से झपटी चेन
विज्ञापन

पानीपत।
महिला चेन स्नेचर ने यमुना एन्क्लेव के कम्युनिटी सेंटर के पास से एक महिला के गले से ढाई तोले की सोने की चेन तोड़ ली। आरोपी महिला चेन स्नेचर अपने व्यक्ति व महिला के साथ कार में सवार होकर आई थी। आरोपी महिला चेन तोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गई। पीड़िता ने इसकी सूचना सेक्टर 6-7 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

कलावंती पत्नी रामलाल मक्कड निवासी यमुना एन्कलेव ने बताया कि वह शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर कम्युनिटी सेंटर में कथा सुनने के लिए गई थी। दोपहर को वहां से प्रसाद लेकर लौट रही थी। उसको रास्ते में एक महिला मिली जो कार के पास खड़ी थी। उसने उसको कहा कि उसकी मां कार में बीमार पड़ी है। उसको अस्पताल लेकर जाना है। उसने उससे पैसों की मदद मांगी। उसने उस महिला को कहा कि वो अपनी मां को अस्पताल ले जाए, वहीं वो उनकी मदद कर देगी। जैसे ही वो पलटी तो महिला ने उसके गले से चेन झपट ली और कार में सवार होकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed