फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -थाना सदर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

-थाना सदर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Sun, 14 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
-थाना सदर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
पानीपत। भैंसवाल चौक पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर शराब ठेका कारिंदा को लूट लिया। बदमाशों ने कारिंदे के साथ मारपीट भी की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामबीर निवासी खसोरा हरदोई यूपी का रहने वाला है और अब भैंसवाल चौक स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन है। इसका मालिक चूड़सिंह निवासी गवालड़ा है। वह शुक्रवार को ठेके पर था। इसी समय तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक लड़के ने उसके पास आकर अंग्रेजी शराब की एक बोतल मांगी। वह उसको बोतल देने के लिए उठा तो तीनों युवक अंदर आ गए। उनमें से एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और दूसरे ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तीसरा उसके गल्ले से दो हजार रुपये लूट ले गया। उन तीनों ने शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी दी। वे तीनों इसके बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद ठेका इंचार्ज सोनू आया और उसने पूरा मामला बताया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना सदर पुलिस ने मौका मुआयना कर शिकायत के आधार पर हथियार के बल पर लूट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed