{"_id":"59ab01204f1c1b50738b4e3a","slug":"171504379168-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर की कार से नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जाटल रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक डॉक्टर की कार से चोर हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। मॉडल टाउन निवासी डॉक्टर अरुण कुमार ने किशनपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी कार लेकर किसी काम से जाटल रोड की तरफ गया था। उसने अपनी कार एचपी पेट्रोल पंप के पास खड़ी की और किसी जानकारी से मिलने के लिए चला गया। करीब दस मिनट के बाद वह वापस लौटा तो कार की सीट पर रखा बैग गायब था। डॉक्टर ने बताया कि बैग में 28 हजार 500 रुपये की नकदी थी। चोर ने कार की खिड़की खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारी एसआई बलवान सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन निवासी व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान की जा रही है।