{"_id":"5988b57e4f1c1b6d2d8b4898","slug":"171502131582-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटने के बाद से गांव में दहशत का माहौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोटी कटने के बाद से गांव में दहशत का माहौल
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नारा में महिला की चोटी कटी
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। खंड के गांव नारा में सोमवार को एक महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। महिला अपने कमरे में सो रही थी। अचानक उसकी आंख खुली तो चोटी कटी मिली। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने आस-पास तलाश किया, लेकिन कहीं कोई नहीं मिला। चोटी कटने के बाद महिला बेहद घबराई हुई है।
खंड के गांव नारा निवासी पूनम ने बताया कि मैं अपने घर पर सो रही थी। मेरा पति विनोद बाहर गया हुआ था। सोते हुए मुझे अहसास हुआ कि जैसे कोई बाल छेड़ रहा है। अचानक आंख खुली तो कोई नजर नहीं आया। मेरी नजर चारपाई पर गई तो चोटी के बाल कटे हुए थे। बाल कटे देख मैं घबरा गई और चिल्लाई। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और आस-पास सभी जगह तलाश की, लेकिन कोई नजर नहीं आया। चोटी कटने के बाद से महिला बेहद घबराई हुई है। गांव में बाल कटने की घटना के बाद से घर में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। महिला का हाल-चाल जानने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं गांव में महिला की चोटी कटने के बाद से भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों के बाहर नीम की टहनियां लटकाने में लगे हुए हैं।
इस बारे में मतलौडा थाना पुलिस का कहना है कि गांव नारा में चोटी कटने की घटना का पता लगा है। लेकिन इस बारे में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। सुरक्षा की दृष्टि से रात को गश्त बढ़ा दी गई है।