फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चचेरे भाई ने चाकू की नोंक पर नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, पिता ने की फांसी की मांग

चचेरे भाई ने चाकू की नोंक पर नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, पिता ने की फांसी की मांग

Sat, 12 Jan 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई ने चाकू की नोंक पर नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, पिता ने की फांसी की मांग
चचेरे भाई ने चाकू की नोंक पर नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, पिता ने की फांसी की मांग
विज्ञापन

पानीपत। किला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ताऊ के लड़के ने किशोरी को प्यार और शादी करने का झांसा दिया। गाड़ी-बंगले के सपने दिखाकर बहलाने की कोशिश की। किशोरी नहीं मानी तो घर में घुसकर चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पिता ने बताया कि किशोरी पिछले चार-पांच दिनों से परेशान थी। वह घरेलू कामकाज करते समय भी घबराई रहती थी। घर में मां ना होने के कारण उसने भाइयों और पिता को भी आपबीती नहीं बताई। 8 जनवरी की शाम को पिता घर पहुंचा तो बेटी से घर में ही घबराने का कारण जानना चाहा। किशोरी फूट-फूट कर रोने लगी। कई बार पूछने पर भी कुछ नहीं बोली। पिता मामला भांप गया। उसकी चाची को बुलाया तो किशोरी ने बताया कि 4 जनवरी को ताऊ का बेटा उनके घर आया था। उस दौरान पिता और दोनों भाई काम पर गए थे। घर में दाखिल होने के बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को इस बारे कुछ न बताने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता का कहना है कि वीरवार को वह थाने में शिकायत लेकर गया, तो पुलिसकर्मियों ने लाइट नहीं होने, नेट नहीं चलने, कंप्यूटर में खराबी आने के बहाने बनाए। मीडिया से दूरी बनाने की भी बात कही। उसकी मांग है कि आरोपी को फांसी या कम से कम 20 साल कारावास की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का मेडिकल कराकर 164 सीआरपीसी के ब्यान करा दिए है। आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई थी। वीरेंद्र, किला थाना प्रभारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed