{"_id":"59cd44434f1c1b79548b4d50","slug":"161506624579-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सटाइल व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सटाइल व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर मिला टेक्सटाइल व्यापारी का शव
- परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, थाना सदर पुलिस ने अपहरण का किया था केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
एल्डिगो से अपहृत टेक्सटाइल व्यापारी रमेश कुमार जिंदल का शव बाबरपुर के रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है। परिजन वीरवार सुबह ही शव की शिनाख्त कर सके। इसके साथ परिवार में मातम छा गया। जीआरपी इससे पहले शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास कर रही थी। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। व्यापारी के अपहरण का थाना सदर में भी मुकदमा दर्ज है।
रेलवे ट्रैक पर बाबरपुर के पास मंगलवार रात को एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जीआरपी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। जीआरपी को कपड़ों की तलाशी में कुछ नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जीआरपी ने वीरवार को शव की शिनाख्त शहर के जानेमाने टेक्सटाइल कारोबारी रमेश कुमार जिंदल के रूप में की। एल्डीको, हुडा सेक्टर-44 निवासी कारोबारी रमेश कुमार जिंदल मंगलवार की रात नौ बजे घर से सैर करने के लिए निकला था। परिजनों के अनुसार उन्होंने उसको कई जगह तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों ने बुधवार को थाना सदर पुलिस मेें जिंदल के लापता होने की शिकायत दी थी। थाना सदर पुलिस ने बेटे विशाल जिंदल की शिकायत पर रमेश जिंदल के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। रमेश कुमार जिंदल की मौत के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीप दून सिविल अस्पताल पहुंचे। जीआरपी के अधिकारियों की मौजूदगी में जिंदल परिवार से बातचीत की। डीएसपी दूहन ने जिंदल परिवार को आश्वासन दिया कि रमेश जिंदल की मौत की जांच जहां जीआरपी कर रही है, वहीं थाना सदर पुलिस भी इस केस की जांच करेगी। पुलिस इस मामले का जल्द ही खुलासा कर देगी।
मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाएगी पुलिस
जीआरपी थाना पानीपत ने ट्रेन के चालक से फिर बाबरपुर के पास मंगलवार की रात को हुई व्यक्ति (रमेश जिंदल) की मौत के मामले की रिपोर्ट मांगी है। ट्रेन का चालक ही यह स्पष्ट कर पाएगा कि जिंदल ने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंका गया है।
विज्ञापन
वर्जन
टेक्सटाइल व्यापारी रमेश कुमार जिंदल के परिजनों ने बुधवार को उनके अपहरण की शिकायत दी थी। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने की आशंका जताई है। थाना सदर पुलिस व जीआरपी मामले की जांच कर रही है। इस मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
-जगदीप दून, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत।