फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -ढाबे पर खाना खाने जा रहा था एनएच वन क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा

-ढाबे पर खाना खाने जा रहा था एनएच वन क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा

Fri, 01 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
-ढाबे पर खाना खाने जा रहा था एनएच वन क्रॉस करते वक्त हुआ हादसा
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड पर बड़ौली चौक के नजदीक एक ट्रक चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक ट्रक को एक तरफ खड़ा कर दूसरी तरफ स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। नरेश निवासी गढ़ गंगा यूपी ट्रक में अपने क्लीनर के साथ दिल्ली से पंजाब गत्ता लेकर जा रहा था। वह वीरवार सुबह बड़ौली के नजदीक ट्रक खड़ा कर जीटी रोड पार कर दूसरी तरफ स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। इसी समय एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। ट्रक का क्लीनर पहुंचा तो नरेंद्र ने दम तोड़ दिया था। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन गढ़ गंगा से पानीपत से पहुंचे। थाना सदर पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed