फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   घरौंडा निवासी युवक पसीना स्थित फैक्ट्री में करता था काम

घरौंडा निवासी युवक पसीना स्थित फैक्ट्री में करता था काम

Thu, 15 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
घरौंडा निवासी युवक पसीना स्थित फैक्ट्री में करता था काम
दुर्घटनाग्रस्त कार से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड पेप्सी के सामने पुल पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर रात हुआ। सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। घरौंडा निवासी अरुण उर्फ अजीत (30) पसीना रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। रोजाना की तरह बुधवार रात को भी वह बाइक से अपने घर जा रहा था। थाना सदर पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में थाना सदर से जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पेप्सी पुल के सामने पुल पर दुर्घटनाग्रस्त कार खड़ी थी। जिसके इंडिकेटर तक नहीं जलाए गए। बाइक सवार को कार नजर नहीं आई और हादसा घटित हो गया। परिजनों के बयान के आधार पर कार चालक नरेला निवासी महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed