{"_id":"5d0bd2288ebc3e60c372d1ad","slug":"156105576913-panipat-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी टैक्स की वसूली में धांधली, ऑडियो हुआ वायरल, कंपनी ने एफआईआर करने का किया फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रापर्टी टैक्स की वसूली में धांधली, ऑडियो हुआ वायरल, कंपनी ने एफआईआर करने का किया फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स के सर्वे में याशी कंपनी के सर्वेयर ने दुुकानदार से टैक्स के पैसे कम करने और प्रॉपर्टी टैक्स में धांधली करने के लिए छह हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद दुकानदार ने उसकी रिकार्डिंग करने की बात कही तो वह अपनी बात से मुकरने लगा। प्रापर्टी टैक्स के ऐसे लगातार कई मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व मेयर ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि वह शहर भर में कुछ हिस्सा कामर्शियल प्रापर्टी और कुछ हिस्सा रेजिडेंशियल कर टैैक्स में धांधली की जा रही है।
पूर्व मेयर ने बताया कि जब वह सेक्टर 25 स्थित एक शॉप पर थे तो वहां दुकानदार के पास प्रॉपर्टी टैक्स करने वाले सर्वेयर का फोन आया था। जिसमें उन्होंने बिल्डिंग का एक साल का 22 हजार रुपये प्रापर्टी टैक्स बताया। उसके बाद उसने कहा कि अगर वह अपने हिसाब से सर्वे करते हैं तो 58 सौर रुपये सालाना प्रापर्टी टैक्स भरना पड़ेगा। जब दुकानदार ने उनसे पूछा कि क्या चार्ज लगेगा तो उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर के हिसाब से 6 हजार रुपये खर्च आएगा। सर्वेयर ने कहा कि आपके यहां कोई जांच करने के लिए नहीं आएगा। यह एरिया हमारा है, जिसमें हम ही प्रापर्टी टैक्स को चेक करते हैं। इसके बाद दुकानदार को जब पूर्व मेयर ने कहा कि वह इस कॉल की रिकार्डिंग करें तो उन्होंने अपनी बात को घुमा दिया और अपनी बात से मुकरने लगे। इसके बाद यह ऑडियो याशी कंपनी के सॉफ्टवेयर टेक्नीशियन पंकज के पास गई तो उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उनके पास कई मामले आ चुके हैं, लेकिन उनके पास कोई तथ्य नहीं थे। अब उनके पास तथ्य आए हैं तो वह मामले की जांच कर जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे।
ऑडियो में दुकानदार से सर्वेयर की ये हुईं बात
दुकानदार- हेलो
सर्वेयर- हां जी, ये कह रहे है कि अगर आप एक्चुअल कराओंगे तो 22 हजार रुपये साल के हैं
दुकानदार- अच्छा
सर्वेयर- अगर हम अपने हिसाब से करेेंगे तो लगेंगे 5700 और 5800 रुपये
दुकानदार- तो अपने हिसाब से कर लो भाई साहब, के बात होगी
सर्वेयर- तो फिर ये कह रहे हैं कि सुपरवाइजर फीस लगेगी
दुकानदार- कितनी फीस लगेगी
सर्वेयर- वो कह रहे हैं कि हमारी नी सुपरवाइजर की फीस लगेगी
दुुकानदार- हां वही तो पूछ रहा हूं कि कितनी फीस लगेगी
दूसरे सर्वेयर- हेलो
दुकानदार- आप कौन बोल रहे हो
दूसरा सर्वेयर- हां जी मै सर्वे कर रहा हूं प्रापर्टी टैक्स का
दुकानदार- तो कितनी फीस चाहिए आपको
दूसरा सर्वेयर- आप ही देख लो सर अपने हिसाब से
दुकानदार- देख लो आप अपने हिसाब से कितना चार्ज लगेगा
दूसरा सर्वेयर- अब ये देख लो सर अगर आप के हिसाब से भरेंगे और पूरा कमर्शियल दिखाएंगे तो 22000 रुपये सालाना आएगा। अगर हम कुछ को रेजिडेंशिल दिखा देगें और कुछ आपका पर्शनल यूज में दिखा देंगे तो लगभग 5700 रुपये खर्च आएगा एक साल का।
विज्ञापन
दुुकानदार - ठीक है जी
दूसरा सर्वेयर- ओके सर, वो कोई समस्या नी है कि पांच साल में कोई भी आएगा और रोके टोकेगा। जो सर्वे करेंगे बस वो ही आएगा।
दुकानदार- तो क्या फीस देनी है आपको
दूसरा सर्वेयर- देख लो सर छह हजार रुपये लगेंगे।
दुकानकार- भाई जो छह-छह हजार थारे ते देन लाग जा तो कुक्कर काम चालेगा
पूर्व मेयर- रिकार्डिंग कर लो इसकी
दूसरा सर्वेयर- क्या कह रहा है ये रिकार्डिंग कर लो इसकी।
पहला सर्वेयर- किसने आपसे पैसे मांगे, कोई बात नहीं,
यह कहकर सर्वेयर ने फोन काट दिया
दो भागों में बांट कर कंपनी कर रही सर्वे : मिली जानकारी के अनुसार याशी कंपनी हरियाणा के हर शहर में प्रापर्टी टैक्स के सर्वे का काम कर रही है। इस कंपनी का मुख्यालय जयपुर में बनाया गया है। कंपनी ने शहर को दो भागों में बांटा है। जिसके में एक भाग में 70 प्रतिशत तो दूसरे भाग में 20 प्रतिशत तक काम हो पाया है।
इस प्रकार के कई मामले आ चुके हैं सामने : पूर्व मेयर
पूर्व मेयर ने बताया कि उनके पास इस प्रकार के कई मामले आ चुुके हैं। यह कंपनी जगह-जगह से भ्रष्टाचार कर प्रापर्टी टैक्स में घपला कर रही है। इस भ्रष्टाचार से कुछ लोग खुश है तो कुछ परेशान भी है। उन्होंने कहा कि इस ऑडियो को वह आयुक्त के पास भेजेंगे और उस पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
सेक्टर 25 के सुपरवाइजर संदीप से बात की गई है। उसने कहा कि हमारे यहां प्रदीप नाम का लड़का है, जिसने इस प्रकार की किसी से कोई बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि आज सुबह वह मौके पर जाकर दुुकानदार से मिलकर इस मामले में जांच करेंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ एफआईआर करवाएंगे।
पंकज शर्मा, साफ्टवेयर टेक्नीशियन, याशी कंपनी।
शहर में याशी कंपनी सर्वे कर रही है, यह कंपनी जयपुर से आई है। अगर फिर भी किसी के साथ ऐसा हुआ है तो वह उन्हें लिखित रूप में शिकायत दे। वह इस मामले की जांच करवा कर कार्रवाई करेंगी।
- वीना हुड्डा, नगर निगम आयुक्त, पानीपत।