{"_id":"5d014ac1bdec220739650f14","slug":"156036575116-panipat-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव को बेल्ट से ग्रिल पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, शव को बेल्ट से ग्रिल पर लटकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल। भूमि विवाद के चलते गांव रजापुर में 5 लोगों ने एक युवक को पीट-पीट कर, उसी की बेल्ट से फंदा लगा कर ग्रिल पर लटका कर उसकी हत्या कर दी। वारदात स्थल से कुछ दूरी स्थित पार्क में बुधवार को सुबह सैर के लिए गए लोगों ने युवक के शव को फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर 5 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।
गांव रजापुर निवासी दर्शन पुत्र सतपाल उम्र 25 साल की देर रात उसकी बेल्ट से गला घोंटकर व मारपीट कर शव को पार्क की ग्रिल से लटका दिया। हत्यारोपी मृतक का मोबाइल भी ले गए। घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ सदर विरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल अधिकारी डॉ. नीलम आर्या मौके पर पहुंची और वारदात स्थल से नमूने जुटाए।
जानकारी के अनुसार मृतक दर्शन, भारत व दीपक तीन भाइयों में मंझला था। उसकी 2 साल पहले ही आशा के साथ शादी हुई थी व वो 6 माह की बेटी रानिका का पिता था। वह ट्रैक्टर रिपयेरिंग के साथ-साथ गांव में किराये पर व अपने खेतों में भी खेतीबाड़ी करता था। वह हर रोज ट्रैक्टर को गांव के ही सतीश के घर में खड़ा कर देता था। मृतक के भाई भारत ने बताया कि मंगलवार रात परिजनों को लगा कि शायद दर्शन काम से आकर सीधा अपने कमरे में जाकर सो गया हो। सुबह गांव के लोग सैर करने के लिए पार्क की तरफ गए तो उन्होंने दर्शन का शव ग्रिल से लटका देखा। उसके बाद गांव के अधिकांश लोग मौके पर जमा हो गए। भारत ने बताया कि उनका रजापुर निवासी राजू, सुरेश, नरेंद्र, सुरेंद्र, सुरेश निवासी बड़ौली जो कि गांव में डेरे पर रहते थे। उक्त आरोपियों के साथ 2015 से 4 एकड़ भूमि विवाद चल रहा है। इस विवाद में खूनी संघर्ष तक हो चुका है। जिसमें धारा 307 लगी हुई है। उपरोक्त आरोपी कई बार उन्हें जान से मारने तक की धमकी भी दे चुके हैं। इसी के चलते परिजनों ने उपरोक्त लोगों पर ही दर्शन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दर्शन को पीट-पीट कर हत्या की व बाद में शव को ग्रिल पर लटका दिया। घटना स्थल के पास ही दर्शन की बेल्ट का टूटा हुआ हुक व खून पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
एसएचओ विरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।