फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आंगनबाड़ी वर्कर पर बेटियों को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का आरोप

आंगनबाड़ी वर्कर पर बेटियों को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश का आरोप

Thu, 13 Jun 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर पर बेटियों को देह व्यापार में धकेलने की  कोशिश का आरोप
पानीपत। पति के दो साल से बीमार होने पर आंगनबाड़ी वर्कर ने देह व्यापार शुरू कर दिया। वो अपने परिवार से अलग रहने लगी। इतना ही नहीं अब वो अपनी दो बेटियों को भी देह व्यापार करने के लिए दबाव बना रही है। जिसका विरोध करने पर महिला ने उसके देवर व पति को बदमाशों से पिटवाया। छात्रा ने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

किला थाना पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय बेटी 10वीं की छात्रा ने बताया कि उसके पिता दो साल से बीमार है। पिता के स्वास्थ्य पर काफी खर्च हो रहा है। जिस कारण उसकी मां ने करीब 5 माह से घर छोड़ दिया और देह व्यापार करने लगी। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां उसके 9 साल के भाई को साथ ले गई। उसकी मां राजाखेड़ी निवासी सतपाल, शिवचरण, सहदेव, कपिल के साथ रहने लगी और देह व्यापार में लिप्त हो गई। उसकी मां अक्सर पीड़िता व उसकी 15 वर्षीय 8वीं की छात्रा छोटी बहन को भी देह व्यापार करने के लिए दबाव बना रही है। जिसका विरोध पिता ने किया। पिता ने डांट-फटकार से भी समझाया। इसी की रंजिश छात्रा की मां रखने लगी। मां के चाल-चलन के चलते पिता ने प्लाट की वसीयत दोनों बेटियों के नाम कर दी। जिस पर मां ने दोनों बेटियों को जान से मारने की भी धमकी दी। साथ ही पिता को कहा कि अगर वो ये वसीयत उसके नाम नहीं करेगा, तो वो दोनों बेटियों का अपहरण करवा लेगी और उनसे भी देह व्यापार करवाएगी। धमकियों से परेशान बेटी ने इसकी शिकायत 4 जून को एसपी को भी दी। लेकिन किसी तरह की सुनवाई न होने के चलते आरोपी मां के हौसले बुलंद हो गए और 10 जून की सुबह छात्रा के पिता से रास्ते में उपरोक्त आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद उपरोक्त आरोपी पीड़िता के घर में घुस गए। वे हाथ में सरिये, लोहे के हुक, डंडा सहित अन्य हथियार लिए हुए थे। आरोपियों के साथ वहां दो महिला आरोपी जयवति और पीड़िता की मां भी आई थी। सभी आरोपियों ने छात्रा के अपहरण की कोशिश की और मां की सह पर आरोपियों ने छात्रा के कपड़े तक फाड़ दिए। बीच-बचाव में आए छात्रा के चाचा को उक्त सभी आरोपियों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होते देख उक्त आरोपी सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

मामले में आरोपी मां सहित 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
प्रवीण कुमार, प्रभारी थाना किला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed