{"_id":"5cf028b6bdec2207903d6a0b","slug":"155924298192-6-panipat-news83","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य काबू, 6 बाइक बरामद, भेजे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य काबू, 6 बाइक बरामद, भेजे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्यों को सीआईए 3 की टीम ने काबू कर चोरी की 6 बाइक बरामद की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
सीरआईए 3 टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को सीआईए 3 की एक टीम मुख्य सिपाही सतीश कुमार के नेतृत्व में थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत गश्त के दौरान मौजूद थी। तभी सूचना मिली कि बाइक सवार दो संदिग्ध किस्म के युवक एनएफएल नाका के पास बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाइक सवार दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान धर्मबीर पुत्र मामचंद निवासी कलसी जिना सहारनपुर यूपी हाल किरायेदार मोतीराम कालोनी नूरवाला व संजीव उर्फ मांगा पुत्र रामस्वरूप निवासी किला पानीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहानेबाजी करने लगे। शक के आधार पर बाइक का इंजन चेसीस नंबर ऑनलाइन चेक करवाने पर बाइक थाना मॉडल टाउन क्षेत्र से चोरी की हुई निकली।
छबील सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी की अन्य पांच वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने सेक्टर 6-7 में एकांत जगह पर बने एक कोठे व आरोपियों के अन्य ठिकानों से बाइकें बरामद की गई। आरोपी धर्मबीर के खिलाफ थाना शहर पानीपत में बाइक चोरी की वारदात के दो मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं आरोपी संजीव उर्फ मांगा के खिलाफ थाना शहर पानीपत में एक मामला 302 के तहत पहले भी दर्ज है।