फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दहेज में 1 लाख रुपये की मांग के चलते नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज

दहेज में 1 लाख रुपये की मांग के चलते नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Sat, 04 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
दहेज में 1 लाख रुपये की मांग के चलते नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज
पानीपत। गांव बड़ौली में करीब 22 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अज्ञात नंबर से मृतका के पिता के फोन पर बेटी की मौत की सूचना पहुंची तो वह परिजनों संग बेटी की ससुराल पहुंचा। बेटी के गले पर फंदे के निशान देख मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करनाल के गांव चिढ़ाव निवासी रघुबीर ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसने 6 फरवरी 2018 को बेटी नीलम की शादी बड़ौली निवासी पंकज के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने नीलम को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। पति पंकज, सास रानी, ससुर दलबीर, जेठ सोनू , देवर अंकित अक्सर नीलम पर अधूरा मकान पूरा करने के लिए एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। नीलम के इंकार करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे। घर में विवाद बढ़ा तो नीलम मायके आ गई। लेकिन कुछ समय बाद ही आरोपी गलती मानते हुए उसे वापस ससुराल ले गए। 2 मई को नीलम ने पिता को फोन पर बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बिना वजह मारपीट की। ससुराल पक्ष के लोगों के और पैसों की मांग करने की बात बताई। पिता रघुबीर ने मामला शांत करने के लिए शुक्रवार को पंचायत लेकर बड़ौली आने की बात कही। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे रघुबीर को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके नीलम की मौत होने की खबर दी। वहीं घटन की खबर लगते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। जांच अधिकारी एएसआई नरेश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed