फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिजली निगम कर्मचारी की आपतिजनक फोटो लेकर रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे 3 लाख व सोने की चैन

बिजली निगम कर्मचारी की आपतिजनक फोटो लेकर रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे 3 लाख व सोने की चैन

Sat, 28 Apr 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम कर्मचारी की आपतिजनक फोटो लेकर रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे 3 लाख व सोने की चैन
रेप के मामले में फंसाने की धमकी दे ऐंठे तीन लाख व चेन
विज्ञापन

पानीपत। बिजली निगम कर्मचारी को तीन महिला व एक पुरूष ने अश्लील फोटो के माध्यम से झूठे मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर 3 लाख रुपए व चार तोले सोने की चेन लूट ली। निगम कर्मचारी ने इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी है। पुलिस एक नामजद महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

गांव निम्बरी निवासी सतबीर पुत्र टेक चन्द ने बताया कि वह बिजली बोर्ड सिटी सब डिविजन किला में कार्यरत है। करीब डेढ़ माह पहले फाइल चेक कराने के लिए उर्वशी नाम की महिला आई थी। महिला ने उसे बातों में फंसाकर नंबर ले लिया व फोन पर बातें करने लगी। थोड़े समय बाद 23 अप्रैल को उर्वशी ने उसे लाल बत्ती पर बुलाया जहां वह उसे मॉडल टाउन स्थित एक मकान में ले गई। वहां पहले से ही दो महिला व एक पुरूष मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसके कपड़े उतार दिए व आपत्तिजनक फोटो ले ली। इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपए की मांग की। पैसे न देने पर रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी दी। जिसके बाद उसने अपने भाई व भतीजे से तीन लाख रूपए मांगकर दिए। उसी दौरान वह उसके गले से सोने की चेन भी उतारकर ले गए। उसके बाद से महिला लगातार किसी को इस बारे में बताने पर झूठा रेप का केस दर्ज कराने की धमकी दे रही है। पुलिस को कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed