फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   12 वीं की परीक्षा से तनाव में आकर 12 की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

12 वीं की परीक्षा से तनाव में आकर 12 की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 09 Mar 2018 11:40 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
12 वीं की परीक्षा से तनाव में आकर 12 की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
परीक्षा के तनाव में आकर 12 वीं की छात्रा ने लगाया फंदा
विज्ञापन

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है घटना, सुबह कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की 12 वीं की छात्रा ने परीक्षा से तनाव में आकर फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह उसका शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। चांदनी बाग थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि अरूण निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की लाल बत्ती चौक के पास दुकान है। उसकी दो बेटी है। छोटी बेटी 18 वर्षीय परीशा 12 वीं की छात्रा थी। 7 मार्च को परीशा ने अंग्रेजी की परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद से ही वो तनाव में थी। शुक्रवार को खाना खाने के बाद परीशा अपने कमरे में चली गई थी। सुबह परिजनों ने उसे जगाने के लिए काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उसका शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना चांदनी बाग थाना पुलिस में दी।
विज्ञापन


अपने बच्चों से उनकी समस्या को लेकर बात करें परिजन: डॉ. मोना
परीक्षा को लेकर बच्चे अकसर तनाव में आ जाते हैं। कंपीटिशन भी इसका बड़ा कारण है। परिजनों के लिए ये जरूरी है कि जब भी वो अपने बच्चों को तनाव में देखे तो उनसे लगातार बात करें। उन्होंने मदद का भरोसा दें। तनाव युवाओं की मौत का कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मोना नागपात, मनोरोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed