{"_id":"5974f2d44f1c1b4d608b47e3","slug":"151500836564-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस व्यापारी पप्पू के बेटे पर तानी पिस्तौल, पत्नी का गिरेबां पकड़ा , मतलूब पर आरोप, दोनों पक्ष चौकी पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस व्यापारी पप्पू के बेटे पर तानी पिस्तौल, पत्नी का गिरेबां पकड़ा , मतलूब पर आरोप, दोनों पक्ष चौकी पहुंचे
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांस व्यापारी पप्पू के बेटे पर तानी पिस्तौल, पत्नी का गिरेबां पकड़ा, मतलूब पर आरोप, दोनों पक्ष चौकी में पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में मांस व्यापारी पप्पू व मतलूब के बीच छिड़ी लड़ाई अब दोनों के परिवारों तक पहुंच गई है। मांस व्यापारी पप्पू के बेटे ने मतलूब पर आरोप लगाया कि उसने दरगाह इमाम साहब में पिस्तौल तान दी और बीच बचाव को आई उसकी पत्नी का गिरेबां पकड़ लिया। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात लेकर किशनपुरा चौकी में पहुंच गए। जहां पर देर रात तक हंगामा मचा रहा। पप्पू ने मतलूब पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाता रहा, जबकि मतलूब खुद को बेकसूर बताता रहा।
गोसली निवासी मांस व्यापारी पप्पू की पत्नी फरजान व बेटा मोहम्मद केफ संजय चौक स्थित दरगाह इमाम साहब में अपने ताऊ व उसके लड़कों के पास गए थे। पप्पू का आरोप है कि मतलूब ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली। उसने उसके लड़के पर पिस्तौल तान दी और उसको जान से मारने की धमकी दी। उसकी पत्नी फरजान बीचबचाव करने लगी तो मतलूब ने उसका भी गिरेबां पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों के पहुंचने पर मतलूब ने अपनी पिस्तौल छुपा दी। इसकी सूचना मिलते ही किशनपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी में बुला लिया।
विदित है कि श्री कर्मयोगी गोशाला सिवाह के प्रधान संदीप कादियान ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 20 जुलाई वीरवार को शक के आधार पर पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रही एक बोलेरो गाड़ी को रुकवाना चाहा, लेकिन चालक ने साथ बैठे एक युवक के इशारे पर उसको टक्कर मारने का प्रयास किया। चालक गाड़ी को लेकर गांव की तरफ भाग खड़ा हुआ और यहां पर पकड़े जाने के डर से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर-29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया। गोशाला प्रधान के अनुसार गाड़ी में चालक के साथ बैठा व्यक्ति पानीपत निवासी मिराज था और उसी के इशारे पर चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर गाड़ी व मांस को जब्त कर लिया और पानीपत निवासी पप्पू व उसके लड़के मिराज पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। पशुपालन विभाग के दो डॉक्टरों ने मौके पर जाकर गाड़ी में बरामद मांस के सैंपल ले लिए थे और उनको जांच के लिए हिसार यूनिवर्सिटी भेज दिया था। इसी बीच पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को मांस व्यापारी पप्पू व उसके लड़के मिराज समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
दरगाह इमाम साहब में पप्पू के लड़के व मतलूब के बीच कुछ बात हुई है। पप्पू का आरोप है कि मतलूब ने उसके लड़के पर पिस्तौल तानी और बीच बचाव करने पर उसकी पत्नी का गिरेबां पकड़ लिया। वहीं मतलूब खुद को बेकसूर बता रहा है। पुलिस दोनों पक्षों को सुन रही है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
वीरेंद्र कुमार, प्रभारी, किशनपुरा चौकी, पानीपत।