फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   थाना शहर से सौ मीटर दूर हत्या, पुलिस दोनों तरफ काटती रही चालान, हत्यारे भाग निकले

थाना शहर से सौ मीटर दूर हत्या, पुलिस दोनों तरफ काटती रही चालान, हत्यारे भाग निकले

Tue, 06 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
थाना शहर से सौ मीटर दूर हत्या, पुलिस दोनों तरफ काटती रही चालान, हत्यारे भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। थाना शहर से मात्र सौ मीटर दूर दिनदहाड़े जीटी रोड लालबत्ती चौक के नजदीक कुकी गैंग के बदमाशों ने सरेराह एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस वारदात स्थल के दोनों तरफ कुछ ही दूरी पर चालान करती रही और हत्यारे वारदात कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे एसपी, डीएसपी और थाना शहर पुलिस, दोनों सीआईए को कई घंटे बाद भी कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि, कुछ जानकार ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने की बात कही है।
मंगलवार सुबह करीब 12 बजे तेज धूप में जीटी रोड लालबत्ती चौक और टेलीफोन एक्सचेंज के सामने यू-टर्न पर ट्रैफिक पुलिस नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान कर रही थी। लालबत्ती स्कूल के बिलकुल बाहर एक होमगार्ड ऑटो को सर्विस लेन पर चलने की हिदायत दे रहा था। ठीक 12:11 बजे फायरिंग हुई तो एक बार के लिए सभी ठहर गए। इसके बाद गोली चलने की तीन आवाज आईं। हत्यारों के भागने के बाद लोग नजदीक पहुंचे तो एक युवक खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पर थाना शहर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त सतबीर (32) निवासी आहुलाना, गोहाना सोनीपत के रूप में की।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया हत्या का कारण
सतबीर के परिजन सूचना मिलते ही पानीपत पहुंचे। उसकी भाभी राजो उर्फ राजदेवी ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा हिसार स्थित बाल सुधारगृह में बंद है। उस पर गोहाना के मुडलाना में कुकी गैंक के सरगना सन्नी देव के भाई सुखिंद्र और पानीपत के सिवाह में सरपंच खुशदिल कादियान के चचेरे भाई और उसके चाचा की हत्या का आरोप है। उसकी मंगलवार को पानीपत स्थित जुवेनाइल कोर्ट में पेशी थी। वह सतबीर के साथ जुवेनाइल कोर्ट में उससे मिलने और कोर्ट केस की जानकारी लेने आई थी। इसके बाद घर जाने के लिए बस स्टैंड जा रहे थे। रास्ते में व्यक्ति ने सतबीर को गोली मार दी। परिजनों के अनुसार कुकी गैंग को अब डर था कि सतबीर पर हुए हमले का बदला ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने तीनों को बचाना चाहा, दो मारे गए
परिवार के लोग बदमाशी के दलदल से परिवार के सदस्यों को बचाना चाहते थे। परिजनों ने जुवेनाइल आरोपी को दसवीं की परीक्षा पास करते ही दिल्ली भेज दिया। उसने यहीं पर दसवीं और 12वीं की। वह यहीं पर पहलवानी भी करने लगा था। इसी समय उसकी रिठाल निवासी सुरेंद्र काला से नजदीकी बढ़ गई। यहीं से उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। परिवार के लोगों ने कदम को भी पढ़ने के लिए बाहर भेजा था। उसका सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर सिलेक्शन हो गया था, लेकिन ज्वॉइनिंग से पहले ही पिछले साल गोहाना के सेक्टर-7 में उसकी हत्या कर दी गई। परिवार में सतबीर सबसे युवा था। उसने भी दिल्ली व पानीपत अखाड़े में दाव पेंच सीखे थे। दूसरे गैंग को अब सतबीर से डर था।
सीसीटीवी के अनुसार वारदात का सीन
जीटी रोड पर सतबीर की हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस के अनुसार जीटी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीसीटीवी में तीन युवक 11:55 बजे सर्विस लेन के साथ खड़े हैं। इसी समय उनमें से एक दूसरी तरफ इशारा करता है। वे तीनों अपने मुंह पर कपड़ा बांध लेते हैं। सैलून के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे मेें हत्या की वारदात 12:11 बजे रिकार्ड हुई है। कैमरे में दिखता है कि उनमें से एक युवक लालबत्ती की तरफ कुछ कदम चलता है और जीटी रोड पर एलएनटी के नाले से जा रहे सतबीर की कनपटी पर गोली मार देता है। वह दूसरी गोली चलाता है, लेकिन फायर मिस हो जाता है। इसके बाद वह एक और गोली उसके सिर में मार देता है। सिर में दो गोली लगने से सतबीर दम तोड़ देता है। इसके बाद हत्यारे भाग जाते हैं।
वारदात देख महिला हुई बेहोश
सतबीर की हत्या का मंजर देख वहां से गुजर रही एक महिला बेहोश हो गई। उसके साथ चल रही दूसरी महिलाओं ने उसे संभाला। वहीं से गुजर रहे बरसत रोड एक निवासी ने बताया कि वह जीटी रोड से अपने घर जा रहा था। उसे टायर फटने जैसी आवाज सुनाई दी। उसके आगे देखा कि एक युवक ने किसी को गोली मार दी। हत्या देखकर वह घबरा गया।
गैंग पानीपत से इस तरह से जुड़ा
गोहाना का कुकी और सुरेंद्र काला गैंग का पानीपत से भी कनेक्शन हैं। कुकी गैंग के मुख्य सदस्य नाबालिग आरोपी सिवाह के सरपंच खुशदिल के चचेरे भाई और चाचा के दोहरे हत्याकांड का आरोपी है। सिवाह गांव के सरपंच खुशदिल कादियान के चचेरे भाई सतेंद्र और उसके चाचा दलेल की पंचायत चुनाव के दौरान सात नवंबर 2015 को चौटाला रोड स्थित उनके फार्म हाउस पर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस मामले के कई आरोपी पुलिस पकड़ में आ चुके हैं। इन्हीं में सोनीपत के आहुलाना निवासी नाबालिग भी आरोपी है।
पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि कदम की हत्या के मामले में मोहित नाम के एक युवक ने रैकी की थी। उन्होंने इसके सबूत पुलिस को दिए थे। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को छोड़ दिया। परिजनों के अनुसार मोहित को ही कदम के बीटेक की पढ़ाई करने और उसके घर आने-जाने की जानकारी थी।

कुकी और भठगांव निवासी संजीत की जेल में हुई मुलाकात
बताया जाता है कि कुकी उर्फ सन्नी देव और भठगांव निवासी संजीत उर्फ शक्ति दोनों की मुलाकात हिसार जेल में हुई थी। संजीत उर्फ शक्ति हिसार जिले के अंतर्गत एक मील में करीब 35 लाख की डकैती का आरोपी था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया था। करीब छह माह पहले आठ-दस पुलिसकर्मी उसको पेशी पर ले जा रहे थे। इसी समय पुलिसकर्मियों को मिर्ची पाउडर मारकर संजीत को छुड़ा लिया गया था। क्रॉस फायरिंग में कई पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी। यहीं पर उसकी कुकी के साथ नजदीकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed