फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   जीजा अपने रिश्तेदार से नाबालिग साली का कर रहा था विवाह, सगे भाई ने बाल विवाह निषेध अधिकारी को फोन कर रूकवाया

जीजा अपने रिश्तेदार से नाबालिग साली का कर रहा था विवाह, सगे भाई ने बाल विवाह निषेध अधिकारी को फोन कर रूकवाया

Fri, 30 Nov 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
जीजा अपने रिश्तेदार से नाबालिग साली का कर रहा था विवाह, सगे भाई ने बाल विवाह निषेध अधिकारी को फोन कर रूकवाया
जीजा अपने रिश्तेदार से नाबालिग साली का कर रहा था विवाह, सगे भाई ने बाल विवाह निषेध अधिकारी को फोन कर रुकवाया
विज्ञापन

पानीपत। बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने निजामपुर गांव में एक बाल विवाह को रूकवाया है। नाबालिग लड़की का जीजा अपनी बुआ के पोते से उसका विवाह कर रहा था। इस विवाह से लड़की का सगा भाई नाराज था उसने बाल विवाह निषेध अधिकारी को फोन कर विवाह को रूकवा दिया। इसके बाद लड़की व लड़का पक्ष के लोगों ने महिला थाने में जमकर हंगामा किया। लड़की की बहन व जीजा और लड़के के पिता को कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्होंने जज के सामने बाल विवाह करने पर माफी मांगी और दोनों के बालिग होने पर ही विवाह करने का भरोसा दिया।

बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि नाबालिग लड़की जींद के डिगना गांव की रहने वाली है। आठ साल पहले उसके पिता ने उसकी मां की हत्या कर दी थी। उसका पिता जेल में है। लड़की की बहन की शादी निजामपुर गांव में हुई थी। मां की मौत के बाद वो लड़की भी बहन के साथ निजामपुर गांव में ही रहने लगी। जीजा परमजीत ने अपनी बुआ के पोते प्रवीण से उसका रिश्ता तय कर दिया। लेकिन इस शादी से लड़की का भाई सोहनलाल खुश नहीं था। वीरवार को सोनीपत के गांव कामी से निजामपुर में बारात आई थी। वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और विवाह को रूकवा दिया। जांच में पता चला कि लड़की 17 साल व लड़का 20 साल का है। दोनों को महिला थाना ले आया गया। लड़की की जन्मतिथि 14 जून 2001 है व लड़के की 1998 है। मामले की शिकायत लड़की के भाई ने की थी इसलिए थाने में लड़की के भाई के साथ बारातियों व उसके जीजा का विवाद हो गया। इसको पुलिस ने शांत कराया। बाद में परिजन कोर्ट की फटकार के बाद विवाह रोकने में राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed