{"_id":"5af5eb874f1c1be6408b48c9","slug":"141526066055-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछे से सिर पर वार कर किया बेहोश, लूट ले गए मोबाइल फोन व कैश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीछे से सिर पर वार कर किया बेहोश, लूट ले गए मोबाइल फोन व कैश
Updated Sat, 12 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीछे से सिर पर वार कर किया बेहोश, लूट ले गए मोबाइल फोन व कैश
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट 2 से देर रात काम मजदूरी का काम कर रहे दो युवकों को दो बदमाशों ने सिर में डंडा मार कर बेहोश कर दिया। उसके बाद उनसे मोबाइल फोन व नकदी लूटकर भाग गए। पीड़ितों ने मामले की जानकारी थाना चांदनी बाग में दी। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सज्जन चौक से जीटी रोड की ओर पैदल जा रहे पीड़ित देवेंद्र शर्मा पुत्र रामशीष शर्मा व तारा सिंह पुत्र तिलक सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो वीरवार देर रात दस बजे के करीब सेक्टर 29 पार्ट 2 से अपना काम खत्म कर घर लौट जा रहे थे। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। सज्जन चौक पर पीछे से दो लोगों ने उनके सिर पर डंडे से वार किया। वे पीछे मुड़े तो सामने से सिर पर वार किया, जिससे दोनों बेहोश हो गए। चोरों ने देवेंद्र की जेब से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और आधार कार्ड व तारा सिंह की जेब से मोबाइल फोन व 3 हजार रुपये निकाल लिए और भाग गए।