{"_id":"5a59077f4f1c1bb03f8b4831","slug":"141515784063-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-पुलिस ने शिकायत के आधार पर किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-पुलिस ने शिकायत के आधार पर किया केस दर्ज
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर 42,800 की लगाई चपत
पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत जीटी रोड स्थित एक बैंक के एटीएम पर एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर 42,800 रुपये की चपत लगा दी। थाना शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
कमलावती प्रसाद निवासी ऊंचा किला ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह यहां पर अपने भाई जनार्दन के पास रहती थी। उसका सात साल का एक बेटा है। उसका बैंक खाता एसबीआई निजामगढ़ आजमगढ़ यूपी में है। वह एक दिन पहले गीता कॉलोनी जीटी रोड पर लगे एटीएम से पैसे निकलवा रही थी। यहां पर दो मशीनें लगी हुई थीं। उसको एटीएम से पांच सौ रुपये निकलवाने थे। वहां पर पहले से एक युवक एटीएम में तैनात था। उसको एटीएम प्रयोग करने की ठीक से जानकारी नहीं थी। वह बार-बार कोशिश के बाद भी पैसे नहीं निकलवा पाई। वह अपने घर चली गई। उसने घर जाकर अपना मोबाइल देखा तो उसमें 42,800 रुपये निकालने का मैसेज आया हुआ था। उसने उक्त युवक पर पैसे निकालने का शक जताया है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।