{"_id":"59e64ddd4f1c1bcc538b7de9","slug":"141508265437-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की वारदात देने वाले गिरोह के दो मुख्य सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की वारदात देने वाले गिरोह के दो मुख्य सदस्य काबू
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-27
चोर गिरोह के दो मुख्य सदस्य काबू, पांच वारदात कबूलीं
- दोनों आरोपी दो नाबालिग साथियों के साथ देते थे वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सीआईए-वन ने शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को सेक्टर-7 मोड़ से लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थाना शहर, मॉडल टाउन व किला क्षेत्र में चोरी की पांच वारदातों को खुलासा किया है। दोनों आरोपी अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ पहले दिन में मकानों की रेकी करते थे और फिर रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों का एक दिन रिमांड लिया है।
सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि सीआईए-वन की एक टीम एएसआई अंग्रेज के नेतृत्व में थाना शहर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम जीटी रोड सेक्टर-7 मोड़ के पास पहुंची तो सामने दो संदिग्ध किस्म के युवक हाथ में रॉड व डंडे लिए खड़े दिखाई दिए। दोनों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे राहगीरों से लूटपाट करने की योजना में खड़े थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान अंकुश निवासी महपुर जिला शिवांग बिहार हाल किराएदार मॉडल टाउन पानीपत व विकास निवासी गढ़ी खजूर जिला करनाल हाल किराएदार परशुराम कॉलोनी पानीपत के रूप में दी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। थाना किला, थाना शहर व थाना माडल टाउन में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी चोरी गहनों को यूपी में जाकर बेच देते थे और पैसों को खर्च कर देते थे।
चोरी की इन वारदात को कबूला
- 19 जून को थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत देशराज कॉलोनी में संजय के घर में चोरी की थी। चोर यहां से चार मोबाइल व दो पर्स चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
- 27 सितंबर को थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत गंगाराम कॉलोनी में दीपक के घर में घुसकर दो मोबाइल, एक एलईडी व कुछ जेवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया है।
- 12 अक्तूबर को थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत वधावाराम कॉलोनी में सोनू वर्मा के घर मे घुसकर दो मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। थाना किला में इसमें चोरी का मुकदमा दर्ज है।
- 15 अक्तूबर को थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत प्रवीन के घर में घुसकर एक मोबाइल फोन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। थाना शहर में अज्ञात पर चोरी का मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने एक चोरी की वारदात को अंजाम थाना शहर क्षेत्र में एक दिन पहले दिया है।