फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सिविल अस्पताल में उपचाराधीन टीबी के मरीज की अस्पताल के टायलट में संदिग्ध मौत, परिजन दरवाजा तोड़कर निकाला शव

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन टीबी के मरीज की अस्पताल के टायलट में संदिग्ध मौत, परिजन दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन टीबी के मरीज की अस्पताल के टायलट में संदिग्ध मौत, परिजन दरवाजा तोड़कर निकाला शव
सिविल अस्पताल के टायलेट में टीबी मरीज की संदिग्ध मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला शव
विज्ञापन

- परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
- पुलिस व अस्पताल प्रबंधन ने नहीं जाना कारण
फोटो-14
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन टीबी के एक मरीज की अस्पताल के टायलेट में संदिग्ध मौत हो गई। वह सुबह के वक्त टायलेट गया था। अस्पताल के चौकीदार ने खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर से कूंडी खोलकर शव को बाहर निकाला। अस्पताल में इस तरह से मरीज की मौत ने अस्पताल के प्रबंधों की पोल खोल दी है। अधिकारियों ने किसी तरह की गाज गिरने के डर से परिजनों को समझा बुझाकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दे दिया है। वहीं पुलिस ने भी किसी तरह की कार्रवाई की दिलचस्पी नहीं दिखाई।
तहसील कैंप पटेलनगर निवासी महेंद्र (55) टीबी से ग्रस्त था। परिवार के लोगों ने उसको छह अक्तूबर को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। महेंद्र सोमवार सुबह टायले के लिए गया मगर काफी समय तक वापस नहीं आया। टायलेट से पानी बाहर निकला तो परिवार के लोग व अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका। कुलदीप खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और टायलेट की कुंडी खोली। इसकी सूचना मिलते ही डॉक्टर मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने जांच में महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने काफी देर हंगामा भी किया, लेकिन डॉक्टरों ने उनको शांत कर दिया। परिजन इसके बाद शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल
सिविल अस्पताल के टायलेट में उपचाराधीन मरीज की संदिग्ध मौत होना अस्पताल के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहा है। इस तरह से कोई भी बड़ी वारदात हो सकती है। परिजनों ने महेंद्र की मौत पर सुबह ही हंगामा भी काटा, लेकिन डॉक्टरों ने बाद में उनको समझा भी दिया। पुलिस ने भी जानकारी मिलने के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :::
सिविल अस्पताल में टीबी से ग्रस्त महेंद्र की टायलेट में मौत होने की सूचना मिली थी। वे खुद मौके पर गए थे। परिजनों ने भी हादसे को इत्तफाकिया बताया है और किसी पर लापरवाही की शिकायत नहीं दी है। परिजनों ने ही बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले जाने की कही थी।
डॉ. आलोक जैन, एमएस, सिविल अस्पताल पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed