{"_id":"596227304f1c1bd57f8b4658","slug":"141499604784-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेब कतरे से चार पर्स, दो मोबाइल हुए बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेब कतरे से चार पर्स, दो मोबाइल हुए बरामद
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी की स्पेशल टीम ने जेबकतरे को दबोचा
पानीपत। जीआरपी की स्पेशल टीम ने पानीपत रेलवे स्टेशन परिसर से रविवार को एक जेब कतरे को धर दबोचा। टीम ने उसके पास से चार पर्स व दो मोबाइल बरामद किए हैं। जीआरपी स्पेशल टीम के एसआई राजकुमार ने बताया कि एसपी रेलवे ने एक टीम गठित की हुई है। जिसका कार्य ट्रेनों व स्टेशनों पर हो रही चोरी, छिना-झपटी व लूट की वारदातों पर अंकुश लगाना है। वह रविवार को दिल्ली से अंबाला जाते समय चेकिंग करने के लिए पानीपत स्टेशन पर उतर गए। इस दौरान स्टेशन पर बनी लिफ्ट के पास एक युवक खड़ा था। शक होने पर युवक को बुलाया तो वह भागने लगा। टीम सदस्यों ने दौड़कर युवक को पकड़ा और तलाशी ली। युवक के पास से चार पर्स, दो मोबाइल बरामद किए।