{"_id":"59457af64f1c1b25468b47f8","slug":"141497725686-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को घर से बुलाकर नहर में डूबाने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त को घर से बुलाकर नहर में डूबाने का मामला
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पांच युवकों के खिलाफ हत्या का केस
थर्मल। गांव अलूपुर के पांच युवकों के खिलाफ थाना माडल टाउन में हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। अपने गांव के रहने वाले दोस्त अनिल को दिल्ली पैरलल नहर में डूबाकर मारने का आरोप है।
महिला उषा देवी ने बताया कि वह अपने पति मनोज की मौत के बाद गांव अलूपुर में ही रह रही है। 13 मई को अनिल को गांव के ही अमित, विनोद, अरविंद, दिलशाद व अंकित घर से बुलाकर लाए और उसे दिल्ली पैरलल नहर में धक्का देकर डूबो दिया। वहीं आरोपियों को पहले से ही पता था कि अनिल को तैरना नहीं आता था। अनिल का शव दो दिन बाद खुबडू़ झाल से बरामद हुआ था। उसने आरोप लगाया कि अंकित के पिता ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसका मामला एक साल पहले थाना मतलौडा में दर्ज है। दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया था। इसी पुरानी रंजिश के कारण अनिल की हत्या की गई है। थाना माडल टाउन ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।