{"_id":"5ccb392fbdec22073d79898f","slug":"131556822319-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिट क्वाइन के नाम पर पुलिसकर्मी से ठगे तीन लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिट क्वाइन के नाम पर पुलिसकर्मी से ठगे तीन लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। बिट क्वाइन पर रुपया लगाकर चार माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर दो लोगों ने पानीपत में तैनात पुलिसकर्मी के साथ भी धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने 20 लोगों से बिट क्वाइन के नाम पर करीब 3 लाख की ठगी की। ठगी का शिकार हुए पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
हरियाणा पुलिस में कार्यरत मुनेश कुमार निवासी गांव गोल्ली जिला करनाल ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले कृष्ण लाल थाप्पर निवासी इंद्री किसी मामले के संबंध में थाना मॉडल टाउन पानीपत में आया था। आरोपी ने एक जानकार का नाम लेते हुए उसके साथ अच्छी जान पहचान बना ली थी। इसी दौरान आरोपी कृष्ण लाल ने फोन पर उसे बताया कि वह आरओ की मशीन लगाने के साथ-साथ कई कंपनियों में रुपये लगाते हुए अच्छी कमाई करता है। इसी सिलसिले में उसने पुलिसकर्मी के साथ मिलने की बात कही। 24 सितंबर, 2017 को आरोपी कृष्ण व नवदीप थाने में उनके पास आए। जहां उन्होंने पीड़ित सहित अमनदीप व जितेंद्र से मिले। आरोपियों ने उन्हें बिट फुरी कलाउड माइनिंग इंफो नाम की कंपनी के बारे में बताया। साथ ही बताया कि अगर इस कंपनी में 15 हजार रुपये यानी 210 डॉलर का एक आइडी में निवेश किया जाता है तो निवेशक को 4 माह तक हर सप्ताह 25.20 डॉलर के हिसाब से बिट क्वाइन आते रहेंगे। आरोपियों ने बताया कि 7 लाख का निवेश करने वाले को 29 लाख रुपये मिलेंगे। पूरी तरह से उन्हें विश्वास में लेकर दोनों आरोपियों ने उससे 2 आईडी के 30 हजार रुपये व अमन व जितेंद्र से एक-एक आईडी के 15-15 हजार रुपये नकद ले लिए। आरोपियों ने तीनों से मेल आईडी भी पूछ ली। साथ ही कहा कि वेे घर पर जाकर तीनों की आईडी बनाते हुए उन्हें सूचित कर देंगे। इस तरह आरोपियों ने तरह-तरह की बात बना कर पुलिसकर्मियों सहित 20 लोगों से 3 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिसकर्मी के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ तथ्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरविंद्र सिंह, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन