फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   फैक्टरी को तोड़ कर कमर्शियल भवन का नक्शा पास करने पर नगर निगम अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

फैक्टरी को तोड़ कर कमर्शियल भवन का नक्शा पास करने पर नगर निगम अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 16 May 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी को तोड़ कर कमर्शियल भवन का नक्शा पास करने पर नगर निगम अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
फैक्ट्रियों को तोड़ कर कामर्शियल भवन का नक्शा पास करने पर नगर निगम अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन

-पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, और विजिलेंस हरियाणा का दी शिकायत
फोटो 31
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
फैक्टरियों को तोड़ कर बिना एनओसी के टुकड़ों में बांटकर कामर्शियल भवनों के कमर्शियल नक्शे पास कर करोड़ों का घोटाला करके निगम के आला अधिकारी निगम को चूना लगा रहे हैं। ये आरोप जन आवाज सोसायटी के प्रधान एवं पूर्व जिला पार्षद जोगिन्द्र स्वामी ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री कविता जैन, मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, विजिलेंस हरियाणा, डीआईजी व सीआईडी हरियाणा को लिखित में दी शिकायत में लगाए हैं।
शिकायत में उन्होंने कहा की पानीपत शहर में बड़ी-बड़ी फैक्टरियों को तोड़ कर उसकी टुकड़ों में कामर्शियल नक्शे पास किये जा रहे हैं जो की हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन आफ अर्बन एरिया की धारा 7.7;1.7 का खुले आम उल्लंघन करके सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया की जीटी रोड पर एक फैक्ट्री को तोड़ कर कामर्शियल भवन बनवाया गया और उसके टुकड़े करके निगम अधिकारियों द्वारा उसका नक्शा तक गायब कर दिया गया। जिसका नक्शा नंबर 24 था लेकिन सबसे बड़ी हैरानी तो ये थी की उस नक्शे में जगह कहीं और की थी लेकिन अधिकारियों ने फैक्ट्री मालिक से मिली भगत कर उस जगह की इंडस्ट्रीज से कामर्शियल में लेने के लिए और कामर्शियल कॉलोनी काटने के लिए कोई मंजूरी नहीं ली गई। जिससे सरकार को बहुत बड़ी हानि हुई और सभी नियमों को ताक पर रखकर इस कार्य को अंजाम दिया गया। इसी प्रकार जीटी रोड पर ही निगम अधिकारियों ने राज वूलन मिल फैक्ट्री के टुकड़े कर कामर्शियल भवन बनवाये जा रहे हैं और सनौली रोड चांदनी बाग क्षेत्र में फैक्ट्री को तोड़ कर उसको भी टुकड़ों में बिना एनओसी के ही कामर्शियल भवन निगम अधिकारियों की मिलीभगत से बनाये जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वामी ने आरोप लगाया है कि कच्चे कैंप के अंदर इंडस्ट्रियल एरिया से कच्चा कैंप गली नंबर 1 को जाते हुए निगम अधिकारियों की मिलीभगत से फैक्ट्री तोड़कर के वहां कामर्शियल एक्टिविटीज की जा रही हैं। नगर निगम के इस घोटाले में सबसे बड़ा घोटाला गोहाना रोड पर जीजी स्पिनिंग मिल में उस फैक्ट्री को बनाने के मामले में सरकार को लगभग 8.9 करोड़ का नुकसान पहुंचाने को लेकर तत्कालीन एमई सहित कई अधिकारी दोषी पाए जाने पर चार्जशीट किये गए थे। उसके बाद भी नगर निगम के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक द्वारा उस भूमि की एक-एक हजार की बहुत सारी नो ड्यूज सर्टिफिकेट देकर उस 10-15 एकड़ जमीन की टुकड़ों में रजिस्ट्रयां करवाने का काम करके बिना सीएलयू लिए ही निगम के अधिकारियों ने खुले रूप से यहां कॉलोनी कटवा दी गई और वह भी उस हालत में की खुद कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक द्वारा यहां पर अवैध कालोनी को लेकर नोटिस जारी किया था। इससे यही साबित होता है की निगम के इन अधिकारियों द्वारा सरकार को करोड़ों का चूना लगा कर इस अवैध कॉलोनी में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ कर मोटे घोटाले को अंजाम दिया है। इस बड़े घोटाले में छोटे अधिकारी से लेकर कमिश्नर तक खुले रूप मिले हुए हैं। स्वामी ने इन मामलों की किसी उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके इन अवैध भवनों को ध्वस्त किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed