{"_id":"5af48c764f1c1b3b0a8b973c","slug":"131525976182-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से बदला लेने के लिए युवक ने रची अपने बच्चों के अपहरण की साजिश, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से बदला लेने के लिए युवक ने रची अपने बच्चों के अपहरण की साजिश, गिरफ्तार
Updated Thu, 10 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को छोड़ा रिश्तेदार के घर, पत्नी पर लगाया उनके अपहरण का आरोप, गिरफ्तार
- पत्नी से बदला लेने के लिए युवक ने रची अपने ही बच्चों के अपहरण की साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना चंदनी बाग क्षेत्र में पिता रविंद्र ने अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए अपने दो बच्चों को रिश्तेदार के यहां छोड़कर, पुलिस में उनके अपहरण की शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से जांच करते हुए पता लगाया कि बच्चों के अपहरण की साजिश उसके पिता ने ही रची।
रविंद्र शराब पीने का आदी था और शराब पीकर अपनी पत्नी रेनू से मारपीट किया करता था और मार से तंग आकर रेनू किसी अन्य युवक के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। उसके बाद रविंद्र अपने दो बच्चों के साथ अकेला ही रहता था । बुधवार सुबह रविंद्र ने अपने ढाई साल व 4 साल के बच्चे को अपने ममेरे भाई के घर छोड़कर दोनों बच्चों के अपहरण की शिकायत पुलिस को दी और अपहरण करने का शक अपनी पत्नी रेणु पर जताया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पड़ोस में पूछताछ की तो पुलिस को शिकायतकर्ता रविन्द्र पर ही शक हुआ। जब रविंद्र से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। पुलिस व सीडब्ल्यूसी ने दोनों बच्चों को शिवनगर से रविंद्र के ममेरे भाई के घर से बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।