फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   मां के पास सो रही छात्रा का पांच युवकों ने किया अपहरण, नशीला पदार्थ पिलाकर संदुक में दो दिन तक रखा

मां के पास सो रही छात्रा का पांच युवकों ने किया अपहरण, नशीला पदार्थ पिलाकर संदुक में दो दिन तक रखा

Mon, 23 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मां के पास सो रही छात्रा का पांच युवकों ने किया अपहरण, नशीला पदार्थ पिलाकर संदुक में दो दिन तक रखा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। एक गांव से दो दिन पहले अपहृत हुई 12वीं की छात्रा गांव के ही एक मकान में बंद लोहे के संदूक में बेहोशी की हालत में मिली। छात्रा का गांव के ही पांच युवकों ने गुरुवार की रात अपहरण कर लिया था। इस बारे में परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा के बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने मकान में आग लगा दी। आरोपी युवक व उनके परिजन घरों में ताले लगाकर फरार हो गए। परिजनों ने छात्रा को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के बाद छात्रा को होश आया। होश में आने के बाद छात्रा ने आपबीती परिजनों व पुलिस को बताई। छात्रा ने अपने अपहरण का आरोप 4 युवकों व एक महिला पर लगाया है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। रविवार देर शाम को डीएसपी व सीआईए वन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लड़की के पिता ने 20 अप्रैल को इसराना पुलिस को शिकायत दी थी की उसकी 18 वर्षीय बेटी वीरवार रात को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह अपनी मां के साथ सो रही थी। मां की रात को एक बजे आंख खुली तो बेटी घर में नहीं मिली। उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह उसकी तलाश की, मगर उसका कहीं भेद नहीं लगा। शनिवार देर रात उनको गांव के ही राकेश, पवन पुत्र राजेन्द्र, रिंकू व अर्जुन पर शक हुआ। परिजनों ने आस-पड़ोस के लोगों को साथ लेकर गांव में ही बेटी की तलाश शुरू की। वह राकेश के घर गए। घर की तलाशी के दौरान संदूक से बेटी बरामद हुई। वह बेसुध थी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


जबरदस्ती चाय में नशीला पदार्थ पिलाया:
छात्रा ने बताया कि वह वीरवार रात अपनी मां के साथ सो रही थी। उसकी आंखें खुली तो एक बंद बॉक्स में थी। उसने बॉक्स को खोलने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला। कुछ देर के बाद राकेश, रिंकू पवन, अर्जुन व एक महिला ने बॉक्स खोला और उसको बाहर निकाला। तीनों ने उसको शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसको जबरदस्ती चाय पिलाई गई। चाय पीते ही वह बेहोश हो गई। उसको अगले दिन भी चाय पिलाकर बेहोश कर बॉक्स में बंद कर दिया गया। उसके साथ क्या हुआ उसे कुछ याद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराकर जज के सामने बयान भी करवा दिए हैं। मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने महिला समेत पांचों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर पवन, अर्जुन और राजबाला को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपी फरार हैं।
जितेंद्र आंतिल, एसएचओ इसराना थाना पुलिस


मां के पास सो रही छात्रा का चार युवकों व एक महिला ने किया अपहरण, नशीला पदार्थ पिलाकर संदूक में दो दिन तक रखा बंद

ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में लगाई आग, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ करने में जुटी है
फोटो 20 से 23
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed