फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   श्रमिक को लिफ्ट देकर लूटा

श्रमिक को लिफ्ट देकर लूटा

Mon, 23 Oct 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
श्रमिक को लिफ्ट देकर लूटा
छठ पूजा की खरीदारी कर लौट रहे श्रमिक को लिफ्ट देकर लूटा
विज्ञापन

पानीपत। थाना इसराना के अंतर्गत बलाना स्थित एक फैक्ट्री के श्रमिक को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर लूट लिया। श्रमिक वेतन मिलने के बाद छठ पूजा की खरीदारी के बाद लौट रहा था। बदमाश उससे 16 हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। थाना इसराना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लोकेश बलाना स्थित गुप्ता मिल में नौकरी करता है और वह मूल रूप से मलापुर जिला सीतापुर यूपी का रहने वाला है। उसने 19 अक्तूबर को मिल से तनख्वाह ली थी और पानीपत खरीदारी करने आया था और बिंझौल मोड़ पर खड़ा था। इसी समय मोटरसाइकिलों पर तीन लड़के आए और उसको लिफ्ट देकर बलाना उतारने की कही। वह उनकी बातों में आ गया और उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गया। उसने आरोप लगाया कि बिंझौल मोड़ से इसराना की तरफ चलते ही बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उससे 16 हजार रुपये नकद व मोबाइल लूट लिया। वह डर के मारे उनके बीच में बैठा रहा। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसको बलाना के नजदीक खेतों में फेंक दिया। थाना इसराना पुलिस इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए। लोकेश ने बताया कि वह मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को सामने आने पर पहचान सकता है। थाना इसराना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने लोकेश के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोच लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed