{"_id":"594157554f1c1b6e178b4715","slug":"131497454421-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत दे सिपाही के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की रखी मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत दे सिपाही के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की रखी मांग
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही पर एक हजार रुपये मांगने का आरोप, सीएम विंडो पर दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। मतलौडा निवासी एक व्यक्ति ने सोनीपत जिला कारागार में नियुक्त सिपाही पर कैदी से मिलवाने की ऐवज में एक हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। रिश्वत न देने पर थप्पड़ मारकर बाहर निकाल देने की बात कही है। व्यक्ति ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर देते हुए पुलिस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव मतलौडा निवासी रविंद्र कुमार ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में बताया कि उसका परिचित सोनीपत के गांव चिड़ाना निवासी मंजीत जिला कारागार सोनीपत में है। वह नौ जून की सुबह उससे मिलने जिला कारागार में गया तो वहां तैनात एक सिपाही ने पहचान पत्र देखने के बाद कुछ देर इंतजार करने की बात कही। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी जब नहीं मिलवाया तो सिपाही से दोबारा मिलने की बात कही। उसने आरोप लगाया कि इस पर सिपाही ने एक हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि एक हजार रुपये देने से मना करने पर सिपाही ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और थप्पड़ मारा। सिपाही ने अपने साथी सिपाही के साथ मिलकर उसे बाहर निकाल दिया। आरोप है कि उसने इसकी शिकायत जिला जेल के उच्चाधिकारियों से करने का प्रयास किया, लेकिन दोनों सिपाहियों ने उसे अंदर तक जाने नहीं दिया और कहा कि अगर यहां नजर आया तो केस बनवाकर अंदर डाल देंगे।