फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   साढ़े 5 लाख कीमत के 23 हजार डोरमेट खरीद पेमेंट से मुकरा दिल्ली का व्यापारी, केस

साढ़े 5 लाख कीमत के 23 हजार डोरमेट खरीद पेमेंट से मुकरा दिल्ली का व्यापारी, केस

Sat, 13 Apr 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
साढ़े 5 लाख कीमत के 23 हजार डोरमेट खरीद पेमेंट से मुकरा दिल्ली का व्यापारी, केस
पानीपत। ऊझा रोड स्थित डोर मैट का कारोबार करने वाली फर्म मैनेजर से लाखों रुपये के डोर मैट खरीद दिल्ली के व्यापारी ने ठगी कर ली। आरोपी व्यापारी ने फर्म मैनेजर को रुपये लेने के लिए दिल्ली आने पर जान से मारने की धमकी दी। अब थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपी व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एकता विहार कॉलोनी के सुनीत अरोड़ा ने बताया कि वह ऊझा रोड पर अवधिका फ्लोर ऑरनामेंटस फर्म में प्रबंधक है। दिल्ली के करोल बाग स्थित कृष्णा टेक्सटाइलस के प्रोपराइटर सुनील गुप्ता ने 15 जून 2018 से उनकी फर्म से डोर मैट खरीदना शुरू किया। शुरूआती कुछ पेमेंट करने के बाद आरोपी व्यापारी सुनील गुप्ता ने उसे अपने विश्वास में ले लिया। ढाई महीनों के भीतर लगभग साढ़े पांच लाख की कीमत के 23 हजार डोर मैट खरीद लिये। अब आरोपी ने थोड़ी पेमेंट करने के बाद बकाया लाखों रुपये की पेमेंट देने से इंकार कर दिया। फर्म मैनेजर सुनीत अरोड़ा ने पेमेंट मांगी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed