{"_id":"5c23dab4bdec225720124b6b","slug":"121545853620-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोक कर धारदार हथियार से किया हमला, 20 हजार, मोबाइल फोन व बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोक कर धारदार हथियार से किया हमला, 20 हजार, मोबाइल फोन व बाइक लूटी
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
रास्ता रोक कर धारदार हथियार से किया हमला, 20 हजार, मोबाइल फोन व बाइक लूटी
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला निवासी प्रदीप पुत्र ब्रहमानंद ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे वो अपनी दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वो नूरवाला चौक पहुंचा, तो वहां अंधेरे में कुछ युवक खड़े थे। जिन्होंने आवाज देकर उसने रूकने को बोला। प्रदीप ने उन्हें जानकार समझकर बाइक रोकी, तो उसी दौरान वहां 4 बदमाश आ गए। जिन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। एक बदमाश ने प्रदीप के हाथ पकड़ लिए तो दूसरे बदमाश ने गले में रस्सी डाल कर उसका गला दबाया। इसी बीच एक बदमाश ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वो खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर कर घायल हो गया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की वारदात को अंजाम देकर उसकी जेब से 20 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। साथ ही बदमाश उसकी बाइक भी लूट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।