फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सुरेंद्र रेवड़ी की बढ़ी मुश्किले, कांग्रेस ने रेवड़ी का फूंका पुतला, आप ने भी की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा महिला कार्यकर्ता ने भी

सुरेंद्र रेवड़ी की बढ़ी मुश्किले, कांग्रेस ने रेवड़ी का फूंका पुतला, आप ने भी की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा महिला कार्यकर्ता ने भी

Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र रेवड़ी की बढ़ी मुश्किले, कांग्रेस ने रेवड़ी का फूंका पुतला, आप ने भी की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा महिला कार्यकर्ता ने भी
रेवड़ी के खिलाफ महिला आई सामने, बोली लड़कियों से अकेले में मिलते थे, भाजपा महिला कार्यकर्ता ने कहा-महिला की इज्जत नहीं करते
विज्ञापन

कांग्रेस ने रेवड़ी का फूंका पुतला, आप ने भी की गिरफ्तारी की मांग, भरत सिंह छौक्कर ने किया बचाव, बोला उसका पीए ही उसका विरोधी है
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता एवं विधायक पति सुरेंद्र रेवड़ी पर एक के बाद एक आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में वीरवार को एक महिला ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि विधायक पति लड़कियों से अकेले में मिलते थे। वहीं अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता सविता तनेजा ने कहा कि सुरेंद्र रेवड़ी गंदे आदमी हैं। वे बिल्कुल भी महिलाओं की इज्जत नहीं करते। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बुल्लेशाह ने कहा कि सुरेंद्र रेवड़ी ने उन पर मामले में षड्यंत्र रचने के गलत व बेतुका आरोप लगाए हैं। वे 100 करोड़ का मानहानि का केस करेंगे। उधर, विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ पुतला भी फूंका।
सेक्टर-12 के तरुण चुघ से छेड़छाड़ के मामले में कथित रूप से समझौता कराने के लिए 50 हजार रुपये मांगने, होटल में लड़की उपलब्ध कराने व तरुण चुघ को फोन पर अश्लील बातें बोलने व तरुण चुघ के अपहरण की झूठी बातें करने के मामलों में फंसे सुरेंद्र रेवड़ी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाल बत्ती पर सुरेंद्र रेवड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता विपुल शाह ने की। विपुल शाह ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ अभियान का ढोंग कर रही है। उनके नेता कैसे गुल खिला रहे हैं ये सबके सामने है। सुरेंद्र रेवड़ी ने अपनी हरकतों से एक पद को शर्मसार कर दिया है। सरकार को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पूरा शहर सुरेंद्र रेवड़ी से परेशान हो चुका है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा व महिला विंग की जिलाध्यक्ष पिंकी ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आरोपी सुरेंद्र रेवड़ी की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। उनकी हरकतों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता उन्होंने महिलाओं की बेइज्जती की है। वो जल्द इस बारे में हाई कमान से बात कर जिले में आंदोलन खड़ा करेंगे। वहीं पुलिस अब ऑडियो रिकार्डिंग का कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन



महिलाओं की इज्जत नहीं करते
सुरेंद्र रेवड़ी गंदे आदमी हैं। वे बिल्कुल भी महिलाओं की इज्जत नहीं करते। वह पार्टी की कार्यकर्ताओं पर भी झूठे आरोप लगाते हैं। उसके पार्टी में आने से पार्टी का माहौल खराब हुआ है। विधायक रोहिता रेवड़ी को अपने पति सुरेंद्र रेवड़ी पर केस दर्ज कराना चाहिए। सुरेंद्र रेवड़ी ने भाजपा कार्यालय में उनके साथ भी मारपीट की थी। रोहिता रेवड़ी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। सुरेंद्र रेवड़ी का पीए सरबजीत लोगों से सारा दिन पैसे इकट्ठे करता है। अपने पद का दुरुपयोग करता है। लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर उन पर केस दर्ज कराता है। सुरेंद्र रेवड़ी उनके साथ मारपीट कर चुके हैं। मारपीट के मामले में उनके खिलाफ केस भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सविता तनेजा, वरिष्ठ कार्यकर्ता, भाजपा पानीपत

‘लड़कियों से अकेले में मिलते हैं विधायक पति’
एक महिला ने एक चैनल को दिए बयान में कहा कि वह नौकरी के लिए सुरेंद्र रेवड़ी के पास गई थी। वहां पहले से कई आदमी मौजूद थे। वहां पता चला कि सुरेंद्र रेवड़ी एक लाख रुपये लेकर नौकरी लगवाते हैं। वहां पर रेवड़ी उनके साथ बदतमीजी से पेश आए थे। उसे वहां जाकर पता चला कि सुरेंद्र रेवड़ी लड़कियों से अकेले में मिलते थे। वहीं इस महिला के पति ने दूसरे चैनल को इंटरव्यू देकर अपनी पत्नी को ही बदचलन करार देते हुए इन आरोपों का खंडन किया है।

100 करोड़ का मानहानि का केस करूंगा
सुरेंद्र रेवड़ी ने उन पर मामले में षड्यंत्र रचने के गलत व बेतुका आरोप लगाए हैं। इस मामले में उसने बेवजह उनको घसीटा है। सरकार को ऐसे आदमी पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वह सुरेंद्र रेवड़ी पर जल्द ही 100 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।

- बुल्लेशाह, वरिष्ठ नेता कांग्रेस

रेवड़ी का पीए ही उसका विरोधी : छौक्कर
कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के नेता भरत सिंह छौक्कर ने सुरेंद्र रेवड़ी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि तरुण चुघ के आरोपों में दम नहीं है। उन्हें लगता है सुरेंद्र रेवड़ी को फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मीडिया को ऐसी बातों से दूर रहना चाहिए और माहौल सही बनाना चाहिए। उनको लगता है उनका निजी सचिव उनके खिलाफ है। उन्होंने ये रिकार्डिंग सुनी है। उनको लगता है कि सरबजीत उनका पीए नहीं बल्कि विरोधी है। तरुण चुघ उन लड़कियों को सामने लेकर आए जिनके पर ये आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने मीडियाकर्मी को बुरा भले कहने पर रेवड़ी की निंदा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed