{"_id":"5b5233d94f1c1b45748b625c","slug":"11532113881-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को हत्या की धमकी देकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को हत्या की धमकी देकर किया दुष्कर्म
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को हत्या की धमकी देकर किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के एक गांव में विवाहिता को घर पर अकेली देख कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस ने वीरवार को विवाहिता की शिकायत पर केस दर्ज कर शुक्रवार को इस केस की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पानीपत के एक गांव में निवास कर रही विवाहिता अपने घर पर अकेली थी। विवाहिता को घर पर अकेली देख एक युवक जबरन उसके घर में घुस गया और विवाहिता के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपित ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने विवाहिता को इस घटना की जानकारी किसी को भी देने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी और फरार हो गया। वहीं परिजनों के घर पर आने पर विवाहिता ने इस घटना की जानकारी उन्हें दी। परिजनों की सूचना पर थाना सदर पुलिस गांव में पहुंची और महिला से इस घटना की विस्तार से जानकारी ली। पुलिस ने महिला की बयान दर्ज किए और उसकी पानीपत के सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर शेरा पुत्र सत्यपाल के खिलाफ मारपीट करने, हत्या की धमकी देने व दुष्कर्म करने आदि आरोपों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इसके केस की जांच कर रहे एएसआई संगीता ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर उसके ही गांव के एक युवक पर दुष्कर्म आदि आरोपों में केस दर्ज किया गया है। वहीं आरोपित फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपित का जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।