{"_id":"5bad2213867a55013856abb6","slug":"111538073107-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गारमेंट दुकान से ढाई लाख के कपड़े व 16 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गारमेंट दुकान से ढाई लाख के कपड़े व 16 हजार की नकदी चोरी
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
गारमेंट दुकान से ढाई लाख के कपड़े व 16 हजार की नकदी चोरी
फोटो 28
समालखा।
चोरों ने रेलवे रोड मार्केट में स्थित एक गारमेंट की दुकान का बुधवार देर रात को शटर उखाड़कर लाखों रूपये के कपड़ों सहित हजारों की नगदी चोरी पर हाथ साफ कर लिया। सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक रवि कपूर ने बताया कि उसकी रेलवे रोड पर न्यू लूक गारमेंट के नाम से दुकान है। बुधवार रात को वह दुकान बंद करके गया था। बृहस्पतिवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर उखड़ा हुआ तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर दुकान से करीब ढाई लाख के कपड़े जिसमें पैंट, शर्ट, इनर गारमेंटस, बच्चों के कपड़े आदि शामिल हैं। 16 हजार रूपये की नगदी चोरी कर ली। उसने बताया कि बृहस्पतिवार को पेमेंट देने के लिए रात को वह गल्ले में पैसे छोड़कर चला गया था। वहीं चोरी को लेकर स्थानीय दुकानदारों में रोष है। उनका कहना है कि मेन बाजार में चोरी हो रही है और पुलिस गश्त करने के दावे करती नहीं थकती। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है।