फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लड़की से पैसे लेने गए सीआईएसएफ अधिकारी के बेटे की हुई कहासुनी, वापिस आकर दोस्तों संग पी बीयर, फिर लगा दी नहर में छलांग

लड़की से पैसे लेने गए सीआईएसएफ अधिकारी के बेटे की हुई कहासुनी, वापिस आकर दोस्तों संग पी बीयर, फिर लगा दी नहर में छलांग

Sat, 28 Apr 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
लड़की से पैसे लेने गए सीआईएसएफ अधिकारी के बेटे की हुई कहासुनी, वापिस आकर दोस्तों संग पी बीयर, फिर लगा दी नहर में छलांग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
क्लासेमट रही लड़की से पैसे लेने गए सीआईएसएफ अधिकारी का बेटा व उसके दो दोस्तों की लड़की के साथ कहासुनी हो गई। वहां से लौटकर असंध रोड स्थित नहर पर उसने अपने दोस्तों संग बीयर पी और असंध रोड स्थित नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और गोताखोर उसको नहर में तलाश रहे हैं।
मतलौडा निवासी सीआईएसएफ अधिकारी बलजीत सिंह के बेटे सचिन (20) और उसके दो दोस्त ललित और पदम पॉश क्षेत्र में क्लास मेट रही छात्रा से मिलने के लिए गए थे, वहां पर उनकी लड़की के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद तीनों बाइक से असंध पुलिस नाका के पास नहर के किनारे आ गए। यहां पर सचिन व पदम ने बीयर पी। बीयर पीने के बाद सचिन ने कपड़े उतारकर नहर में छलांग लगा दी। दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। राहगीर शमशेर सिंह भल्ला ने इसकी सूचना असंध नाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोस्तों से इस बारे में पूछा और गोताखोर बुलाए। पुलिस ने परिजनों को भी इस बारे में सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजन व पुलिस रात भर सचिन की नहर में तलाश करते रहे, लेकिन अब तक सचिन का कोई सुराग नहीं लगा है। असंध नाका चौकी इंचार्ज इंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोताखोरों की मदद से सचिन को ढूंढ रही है।
विज्ञापन


पिता फोन पर मां को बोला : बेटा डूब गया, मां बोली वो तो खेतों में खेल रहा है:
सीआईएसएफ अधिकारी बलजीत सिंह बेटे के डूबने की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद बलजीत सिंह बिलखने लगे और सचिन की मां को फोन कर बताया कि बेटा नहर में डूब गया। इस पर उसकी मां को विश्वास नहीं हुआ और मां कहती रही कि सचिन तो खेत में खेल रहा है। क्योंकि सचिन अपनी मां को कहकर गया था कि अगर पिता का फोन आए तो कह देना कि वह खेत में खेलने गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी का छात्र है सचिन
बताया जा रहा है कि सचिन कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहा है। वह इकोनॉमिक्स का छात्र है। वह कई दिन पहले घर पर छुट्टी लेकर आया था। परिजनों ने बताया कि सचिन अच्छा एथलीट भी है।

सहपाठी रही लड़की से पैसे लेने गए युवक की हुई कहासुनी, वापस आकर दोस्तों संग पी बीयर, फिर लगा दी नहर में छलांग
- सीआईएसएफ अधिकारी का बेटा है नहर में लापता युवक, पुलिस और गोताखोर की तलाश जारी
फोटो संख्या 37 से 39
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed