फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, ज्वेलर्स पिता-पुत्र और नौकर बदमाशों से भिड़े तो भाग लुटेरे

ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, ज्वेलर्स पिता-पुत्र और नौकर बदमाशों से भिड़े तो भाग लुटेरे

Fri, 30 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, ज्वेलर्स पिता-पुत्र और नौकर बदमाशों से भिड़े तो भाग लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। एसडी कॉलेज रोड स्थित रॉय ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े हथियारबंद दो नकाबपोश लुटेरों ने धावा बोल दिया। दुकान को लुटते देख ज्वेलर्स पिता-पुत्र लुटेरों से भिड़ गए। खींचतान के दौरान एक लुटेरे के हाथ में लगे कट्टे से गोली चल गई। इसके बाद लुटेरों ने कट्टों के बट से वार कर पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। इस दौरान शॉप पर काम करने वाले लड़के ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसे भी लुटेरों ने घायल कर दिया। तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने ज्वेलर्स के पिता को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी आत्माराम, थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार, सीआईए-वन प्रभारी संदीप कुमार, सीआईए-टू प्रभारी विकास कुमार व बस अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
वार्ड-11 कुटानी रोड चुंगी निवासी रमेश ओबरॉय काएसडी कॉलेज रोड पर रॉय ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। रमेश ने बताया कि जीएसटी के विरोध में पूरा मार्केट बंद था। एक कस्टमर ने शादी के लिए कुछ ज्वेलरी बनवाई थी। उनके फोन आया तो उन्होंने कस्टमर को शॉप पर बुला लिया। दुकान पर काम करने वाले ईदगाह कॉलोनी निवासी नवीन को भी दुकान पर बुला लिया। इसके बाद वह बेटे के साथ दुकान पर पहुंचे और शॉप का शटर आधा खोल कर कस्टमर का इंतजार करने लगे। तभी दो युवक शोरूम में आए। इनमें से एक ने नकाब, जबकि दूसरे ने हेलमेट पहन हुआ था। अंदर आते ही एक युवक ने उन पर कट्टा तान दिया। वह दुकान में रखा माल मांगते हुए पीछे जाकर दराज देखने लगा। उनके बेटे मोंटी ने उसका विरोध किया तो एक लुटेरे ने उसे धक्का देकर कट्टा तान दिया। बेटे की तरफ कट्टा तना देख उन्होंने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। इसी खींचतान में गोली चल गई, लेकिन वह किसी को लगी नहीं। इस दौरान दूसरे लुटेरे ने कट्टा निकाल लिया। इस पर मोंटी ने उसे दबोच लिया। शोर सुनकर कर्मचारी नवीन नीचे आया और लुटेरों को पकड़ने दौड़ा। इस पर लुटेरों ने उसके सिर पर कट्टे के बट से वार कर दिए। इससे वह घायल हो गया। दूसरे लुटेरे ने उनके बेटे के सिर पर कट्टे का बट मार दिया। इसके बाद दोनों लुटेरे भाग निकले। घायल नौकर को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

लूटने आए थे पीटकर चले गए
लुटैरों ने ने ज्वेलर्स पिता-पुत्र से अपने आपको छुड़ाया और बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश की। लेकिन, उनकी बाइक स्लिप हो गई। इसके बाद लुटेरे बाइक छोड़ जीटी रोड पर ग्रिल कूद कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोल, दो कट्टे और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘जान प्यारी है तो वहीं बैठे रहना’
ज्वेलरी शॉप पर कार्यरत ईदगाह कॉलोनी निवासी नवीन ने बताया कि दो लुटेरे दुकान में दाखिल हुए। एक लुटेरे ने मुंह और सिर पर काला कपड़ा बांधा हुआ था, जबकि दूसरे ने सफेद रंग के रुमाल से मुंह बांधकर हेलमेट पहन रखा था। लुटेरों ने दुकान में दाखिल होते ही उसकी तरफ कट्टा तानते हुए कहा कि जान प्यारी है तो वहीं बैठे रहना। वह घबरा गया और दूसरी तरफ के काउंटर पर ही बैठा रहा। बाद में लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर लुटरों ने उसके सिर में कट्टे की बट मार दी।
सात मिनट तक शॉप में रहे बदमाश
ज्वेलर्स शॉप के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लुटेरे दोपहर 2:50 बजे ज्वेलर्स शॉप में दाखिल हुए और 2:57 बजे भाग गए। इसी बीच बदमाशों और दुकान में मौजूद ज्वेलर्स पिता पुत्र के बीच जमकर गुत्थम-गुत्था हुई। मोंटी ने लुटेरे के हाथ से कट्टा छीनने के लिए उसके गाल पर दांत से काट लिया। इससे कट्टा उसके हाथ से छूट गया।
छीना-झपटी में मुंह से हटा नकाब
ज्वेलर्स पिता-पुत्र ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों लुटेरों को दबोच लिया था। इसके बाद ज्वेलर्स पिता-पुत्र ने लुटेरों के हाथ पकड़े रखे और नौकर से कहा कि दराज में रखी पिस्तौल निकालकर ला। यह सुनते ही बदमाश घबरा गए और खुद को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनके चेहरे से नकाब उतर गए। नकाब हटते ही बदमाश स्वयं को छुड़ाते हुए जीटी रोड की तरफ भागे। ज्वेलर्स पिता-पुत्र ने बदमाशों का पीछा किया। लेकिन, वे हाथ नहीं आाए।
वीडियो देख रोने लगा परिवार
ज्वेलरी शॉप पर पिता-पुत्र के साथ हुई वारदात का पता लगने के बाद आस-पास के दुकानदार और परिजन शॉप पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज देखते हुए परिजनों की आंखों में आंसू आ गए।
पांच साल पहले शुरू किया था शोरूम
रमेश ओबरॉय ने बताया कि उन्होंने सन् 1996 में एसडी कॉलेज रोड पर कपड़े की दुकान की थी। करीब पांच साल पहले ही उन्होंने ज्वेलरी शोरूम शुरू किया है। बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वीरवार को पूरा मार्केट बंद था, इसलिए लुटेरे आसानी से भाग निकले।


एसडी कॉलेज रोड स्थित रॉय ज्वेलर्स के शोरूम को नकाबपोश दो लुटेरे ने हथियार के बल पर लूट की कोशिश की थी। ज्वेलर्स पिता-पुत्र और नौकर ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। लूट प्रयास की सारी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज देख लुटेरों की पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ितों के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आत्माराम लांबा, डीएसपी सिटी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed