फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कलंदर पीर दरगाह में फिर घुसा शरारती तत्व, 20 साल से तपस्या पर बैठे 3 बाबा पर किया हमला

कलंदर पीर दरगाह में फिर घुसा शरारती तत्व, 20 साल से तपस्या पर बैठे 3 बाबा पर किया हमला

Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
कलंदर पीर दरगाह में फिर घुसा शरारती तत्व, 20 साल से तपस्या पर बैठे 3 बाबा पर किया हमला
फोटो संख्या - 48 से 50 व 52
विज्ञापन


कलंदर पीर दरगाह में फिर घुसा शरारती तत्व, 20 साल से तपस्या पर बैठे 3 बाबा पर किया हमला
-दरगाह के लोगों ने शरारती तत्व को पकड़ कर बंधक बनाया, इसके बाद उसकी जेब से फोन निकाल कर उसके परिजनों को दी सूचना
- मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस ने झाड़ा पल्ला, बोली इसे पागलखाने भेजो, पुलिस का नहीं हैं मामला
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। कलंदर दरगाह में एक बार फिर से शरारती तत्व ने घुसकर तपस्या पर बैठे बाबा व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इसके साथ आरोपी ने दरगाह परिसर में कई जगह तोड़फोड़ भी की। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से उसे काबू किया व बंधक बनाया। बंधक बनाने के बाद उसकी जेब से फोन निकाल कर उसके परिजनों को फोन किया। साथ ही किला थाना पुलिस में भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व अपना पल्ला झाड़ता हुए व्यक्ति को पागल खाने भेजने की हिदायत देकर मौके से चली गई। देर रात व्यक्ति के परिजन पहुंचे व उसको नशे का टीका लगाकर गाड़ी बैठा कर घर ले गए।
रविवार की रात 12 बजे कलंदर दरगाह में एक व्यक्ति घुस गया। उसने हुड़दंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद वो 20 साल से तपस्या कर रहे बाबाओं के पास धुने पर गया। जहां उसने एक के बाद एक 3 बाबा को अपने दांतों के साथ काटा व वहां की इमारत के कई पिलरों को भी तोड़ दिया। पूरे दरगाह परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भाग रहे थे। लेकिन वो किसी के भी काबू नहीं आ रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वो नीचे गिर गिया। नीचे गिरते ही लोगों ने उसको उपर से घेर लिया। इसके बाद लोगों ने रस्सी व चुन्नी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिर उसके परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

शाहदाब कलंदरी ने बताया कि वह धूने पर पिछले 20 साल से तपस्या कर रहे हैं। देर रात एक व्यक्ति धूने पर आया और आते ही हुड़दंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने हाथ पकड़ा व हाथ में दांत गाड़ दिए। इसके बाद उसने दूसरे बाबा शमशेर अली को अपना शिकार बनाया। उनके साथ धक्का-मुक्की की व उनके कपड़े फाड़ दिए। फिर उसने धुने पर बैठे तीसरे बाबा पर हमला बोल दिया। उनके साथ भी मारपीट की। उनके पूरे शरीर पर नाखून के निशान हैं। इसके बाद आरोपी ने धुने पर स्थित चिराग को तोड़ दिया व लंगर भवन में तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी। इसमें कई पिलर टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात पहुंचे परिजन, बोले 5 दिन से था लापता
सूचना मिलने पर देर रात अपनी गाड़ी से उत्तरप्रदेश के बेराइज क्षेत्र से उसके परिजन पहुंचे। पत्नी रूबी, ससुर जुबेर अहमद, बहनोई निजाम व साढू मोहम्मद इलाम ने बताया कि वो 5 दिनों से लापता था। इसकी शादी 4 साल पहले हुई थी। शादी के पहले व बाद ये दिमागी रूप से बिल्कुल स्वस्थ था, लेकिन अभी शायद कोई काली शक्ति इससे ये सब करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed