{"_id":"59f0dd894f1c1b98678b76f2","slug":"101508957577-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-दिल्ली की जेल से दो दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-दिल्ली की जेल से दो दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पुलिस
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणवी पॉप गायिका एवं डांसर हर्षिता हत्याकांड में पुलिस शार्प शूटर इमरान उर्फ इरफान को दिल्ली की एक जेल से दो दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस को शक है कि इमरान व इरफान के नजदीकी ने ही हर्षिता दहिया की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस शूटर को दो दिन के रिमांड के बाद वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।
सीआईए-टू पानीपत टीम गायिका एवं डांसर हर्षिता दहिया की हत्या के मामले में दिल्ली की एक जेल से इमरान उर्फ इरफान निवासी बशीका थाना बरौट जिला बागपत यूपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और रिमांड की मांग की। कोर्ट ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। पुलिस के अनुसार हर्षिता दहिया हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता उसके जीजा दिनेश कराला ने पुलिस रिमांड के दौरान चार लोगों ने नाम उजागर किए थे। उसने इन चारों द्वारा ही हर्षिता दहिया की हत्या करने की बात कबूली थी। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी इमरान उर्फ इरफान के नजदीकी थे। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए इमरान उर्फ इरफान को शक के आधार पर प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। विदित है कि हरियाणवी डांसर व गायिका हर्षिता दहिया की 17 अक्तूबर को थाना इसराना के अंतर्गत चमराड़ा गांव में 10-12 गोली मारकर हत्या कर दी थी। थाना इसराना में इसमें हत्या का मुकदमा दर्ज है। पुलिस हर्षिता दहिया के जीजा दिनेश कराला को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस ने दिनेश कराला का चार दिन का रिमांड लिया था। आरोपी ने रिमांड के दौरान हर्षिता दहिया की हत्या कराना कबूला था।
वर्जन
पुलिस हर्षिता दहिया हत्याकांड में शक के आधार पर इमरान उर्फ इरफान को दिल्ली जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी को दो दिन के रिमांड के दौरान हत्या में शामिल आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस इस वारदात को जल्द ही सुलझा देगी।
विज्ञापन
विकास कुमार, प्रभारी, सीआईए-टू, पानीपत।
--जगमहेंद्र--